Entertainment Live Updates : बॉलीवुड में इंट्री को तैयार है सनी देओल का बेटा राजवीर, रेखा ने विशाल डडलानी के सिर पर बजाया तबला
Entertainment Live update to Bollywood News Live Update : पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई है. दिलजान अमृतसर से करतारपुर के लिए जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी. जिसके बाद उनकी मौत हो गई. उनके निधन की खबर सुनकर फैंस सदमे में है. वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता एजाज़ ख़ान हिरासत में ले लिया था. जिसके बाद इस पूरे मामले पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है.
Ajaz Khan 3 अप्रैल तक NCB की कस्टडी में
बिग बॉस फेम अजाज खान (Ajaz Khan) को पिछले दिनों नाकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया था. आज यानी बुधवार को एक्टर की गिरफ्तारी भी हो गई है. मेडिकल जांच के लिए एनसीबी अधिकारी एजाज को ले गए हैं. खबर आ रही है कि एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) को कोर्ट ने ड्रग्स मामले में 3 अप्रैल तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau- NCB) की कस्टडी में भेज दिया है.
रवीना टंडन का वीडियो वायरल
रवीना टंडन अब तो नानी भी बन गई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस का अपने नाती के साथ खेलता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो कभी नाती को गोद में उठा रही हैं तो कभी उसे प्यार करती दिख रही है. बता दें कि रवीना की बेटी छाया ने बेटे को जन्म दिया था.
‘इंडियन आइडल 12’ में रेखा ने विशाल के साथ की मस्ती
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा इस हफ्ते रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ में नजर आने वाली हैं. इस दौरान रेखा शो के जज विशाल डडलानी के साथ मस्ती करते हुए दिखने वाली है. रेखा ने विशाल के सिर पर तबला भी बजाया. विशाल ने इसकी तसवीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘रेखा जी ने मुझ पर चुपके से अटैक किया और मेरे सिर पर तबला बजाकर मुझे हैरान कर दिया. चांस मिला तो मैं जरूर उनके साथ डांस करूंगा. पूरे दिन वह मुझे विशू जी-विशू जी कहकर बुलाती रहीं..उफ्फ..उनकी वह गहरी आवाज.
सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर करने वाले है बॉलीवुड में अपना डेब्यू
सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर जल्द ही बॉलीवुड में इंट्री करने वाले हैं. राजवीर सूरज बड़जात्या के छोटे बेटे अवनीश बड़जात्या के साथ एक लव स्टोरी में नजर आनेवाले हैं. उम्मीद के मुताबिक ये फ़िल्म इस साल जुलाई महीने में फ़्लोर पर जाएगी और इसे अगले साल यानि 2022 में देशभर में रिलीज़ किया जाएगा.
अली गोनी से शादी कब कर रही है?
जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अली गोनी से शादी के सवाल पर मजेदार जवाब देते हुए नजर आ रही है. पैपराजी ने उनसे अली गोनी से शादी को लेकर सवाल करते है. जिसपर वो कहती है ‘अभी तो पॉसिबल ही नहीं है. अभी तो हमारी कोई बात नहीं चल रही है. अभी तो नया-नया प्यार हुआ है.’
फिर टली अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे
अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे की रिलीज डेट को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. अब कहा जा रहा है कि फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज नहीं की जा रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए