Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ के खिलाफ जारी हुआ नोटिस, शाहरुख की फिल्म पठान की शूटिंग शुरू

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : साउथ सुपरस्टार यश की आनेवाली फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) लगातार अपनी रिलीज डेट को लेकर चर्चा में बनी हुई है. बीते दिनों रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म 9 सिंतबर को सिल्वर स्क्रीन पर धमाका कर सकती है लेकिन इन खबरों को नकार दिया गया है और रिलीज को लेकर मेकर्स ने बड़ी तैयारी की है. सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट की चर्चा जोरों पर है. अब इसके लिए फिल्म राधे के विलेन सांगे त्शेलट्रिम (Sangay Tsheltrim) को अप्रोच किया गया है.

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत पर बनी फिल्म ‘न्याय : द जस्टिस’ के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (sushant singh rajput) के जीवन पर कथित तौर पर आधारित फिल्म न्याय द जस्टिस रोक लगाने की याचिका एक्टर के पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में दर्ज कराई थी. अब दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका पर नोटिस जारी किया है. सुशांत के पिता ने इस याचिका में प्रोड्यूसर्स से एक्टर का नाम, कैरिकेचर का इस्तेमाल करने से इनकार किया है. अब इस याचिका पर 14 जुलाई को अगली सुनवाई होगी.

शाहरुख की फिल्म पठान की शूटिंग शुरू

मुंबई मनोरंजन जगत में कोरोना काल के बाद फिर से स्थितियां बेहतर होने लगी . शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है.

Urvashi Rautela पारंपरिक गुजराती पटोला साड़ी पहने आई नजर

उर्वशी रौटेला ने अभिनेता मनोज कुमार की पोती मुस्कान गोस्वामी की शादी की पूर्व की रस्मों में भाग लिया है. इस मौके पर उन्होंने पारंपरिक गुजराती पटोला साड़ी पहनी है. इसकी कीमत 58 लाख रुपए बताई जा रही हैl यह एक बहुरंगी गुजराती पारंपरिक पटोला साड़ी है

https://www.instagram.com/reel/CQa5xg6hlAF/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ee66778b-ac1f-49ee-ab15-c4f5350f26cb

Karisma Kapoor के बर्थडे पर Kareena Kapoor ने बरसाया खूब प्यार

आज करीना कपूर(Kareena Kapoor) ने एक खास वीडियो शेयर कर बहन करिश्मा कपूर के बर्थडे को और भी खास बना दिया. वहीं अब करिश्मा की केक काटते हुए तस्वीरें भी सामने आई है.

https://www.instagram.com/reel/CQiDp_VpqUt/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f7313f2b-d3ab-4dc5-8811-4be67ef455c2

अभिनेत्री पायल रोहतगी गिरफ्तार

पायल रोहतगी पर आरोप है कि उन्होंने सोसाइटी के चेयरमैन के साथ गाली-गलौच की. पायल और सोसाइटी में काफी समय से झगड़ा चल रहा था. पायल पर इल्जाम है कि सोसाइटी की सदस्य नहीं होने के बावजूद पायल 20 जून को सोसाइटी की एजीएम में पहुंचीं. ऐसे में जब उन्हें बोलने नहीं दिया गया तो उन्होंने वहां मीटिंग में गाली-गलौच और झगड़ा किया.

अनिरुद्ध दवे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

फेमस टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे जो कई हफ्तों से COVID 19 से जंग लड़ रहे थे, अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद एक्टर को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अनिरुद्ध की हालत शुरुआत में बेहद नाजुक थी और वो कई दिनों तक आईसीयू में रहे थे. कुछ दिन पहले ही अनिरुद्ध ने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट देने के लिए इंस्टाग्राम का भी सहारा लिया था. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं. हालांकि अब वो ठीक हो गये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola