WHATT: इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो नहीं करतीं सारा अली खान और करीना कपूर?

Updated:
विज्ञापन
WHATT: इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो नहीं करतीं सारा अली खान और करीना कपूर?

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. उनके फॉलोअर्स की संख्या सत्रह लाख के पार पहुंच गई है.

विज्ञापन

मुंबई: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. उनके फॉलोअर्स की संख्या सत्रह लाख के पार पहुंच गई है. अब खबर आ रही है कि इंस्टाग्राम पर करीना कपूर खान सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को फॉलो नहीं कर रही है. ऐसे में करीना और सारा के बीच कुछ खटपट होने की बात चल रही है.

इंस्टाग्राम पर करीना 29 लोगों को फॉलो कर रही है. इसमें मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, करण जौहर, ऋतिक रोशन, परिवार में सोहा अली खान, कुणाल खेमू और इब्राहिम अली खान जैसे नाम शामिल हैं. लेकिन सारा अली खान का नाम इसमें शामिल नहीं है. इसके पीछे आखिर क्या वजह हो सकती, यह अभी तक मालूम नहीं है.

बता दें की करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान की तसवीर पोस्ट की थी. इन तसवीरों को फैंस ने जमकर लाइक और शेयर किया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola