ePaper

एक्टर रणदीप हुड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर, बड़ी सर्जरी कराने की बात आई सामने

Updated at : 26 Aug 2020 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
एक्टर रणदीप हुड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर, बड़ी सर्जरी कराने की बात आई सामने

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के अस्पताल में दाखिल होने की खबर सामने आई है. बताया जाता है कि उनकी सर्जरी होनी है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर रणदीप हुड्डा को बुधवार की सुबह अस्पताल में दाखिल कराया गया है. उनकी एक बड़ी सर्जरी होने की बात सामने आई है. उन्होंने कोविड-19 टेस्ट भी करवाया था. रणदीप हुड्डा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था. इसके बाद उनके सेहत खराब होने की बात सामने आई है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है. बताया जाता है कि उनकी सर्जरी होनी है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर रणदीप हुड्डा को बुधवार की सुबह अस्पताल में दाखिल कराया गया है. उनकी एक बड़ी सर्जरी होने की बात सामने आई है. उन्होंने कोविड-19 टेस्ट भी करवाया था. रणदीप हुड्डा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था. इसके बाद उनकी सेहत खराब होने की बात सामने आई है.

बड़ी बात यह है कि रणदीप हुड्डा की कैसी सर्जरी की जानी है, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है. रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के सबसे फिट कलाकारों में से एक हैं. इसी बीच उनकी सर्जरी होने की खबर पर फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ दिन पहले ही रणदीप हुड्डा ने अपना जन्मदिन भी मनाया था. जन्मदिन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा था ‘उन्हें जन्मदिन के उपहार में एक साइकिल मिली है.’ उन्होंने अपने फैन्स को लॉकडाउन के बाद जिम्मेदारी से दुबारा काम शुरू करने की बात भी कही थी.


Also Read: ‘बाहुबली’ एक्‍ट्रेस तमन्ना भाटिया के पेरेंट्स कोरोना पॉजिटिव, जानें एक्‍ट्रेस की रिपोर्ट

बॉलीवुड में रणदीप हुड्डा को वर्सेटाइल एक्टर में से एक माना जाता है. वर्कफ्रंट पर बात करें तो रणदीप हुड्डा को आखिरी बार हॉलीवुड की मूवी ‘एक्सट्रैक्शन’ में देखा गया था. इस मूवी में रणदीप हुड्डा क्रिस हेम्सवर्थ के किरदार में दिखे थे, जिसे काफी सराहा भी गया था. खबर है कि रणदीप हुड्डा फिल्म ‘राधे: द मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते भी दिखेंगे. बताया जाता है कि रणदीप हुड्डा ज्यादा से ज्यादा हॉलीवुड मूवी में काम करना चाहते हैं. इस कारण इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के लिए उन्होंने हॉलीवुड टैलेंट एजेंसी से हाथ मिलाया है.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola