ePaper

Bigg Boss OTT Closed: बिग बॉस ओटीटी हुआ बंद, अब नहीं आएगा कोई नया सीजन, आगे क्या?

Updated at : 20 Jan 2026 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss OTT Closed makers takes decision season 4 salman khan anil kapoor

बिग बॉस ओटीटी रियलिटी शो कैंसल

Bigg Boss OTT Closed: बिग बॉस सीजन 4 का इंतजार कर रहे फैंस को झटका लगा है. मेकर्स ने हिंदी OTT वर्जन को अनिश्चित समय के लिए बंद करने का फैसला लिया हैट. अब बिग बॉस लवर्स को यह शो कहां और कैसे देखने को मिलेगा ये जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ें…

विज्ञापन

Bigg Boss OTT Closed: करीब दो दशकों से टीवी पर दबदबा बनाए रखने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ दर्शकों की आदत बन चुका है. टीवी के बाद इसे डिजिटल दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने Bigg Boss OTT भी शुरू किया था, जिसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं. लेकिन अगर आप Bigg Boss OTT 4 का इंतजार कर रहे थे, तो अब ये उम्मीद छोड़ दीजिए.

दरअसल, मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए Bigg Boss OTT हिंदी को अनिश्चित समय के लिए बंद करने का मन बना लिया है. ‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के अनुसार, अब हिंदी में सिर्फ एक ही बिग बॉस बनाया जाएगा, जिसे दर्शक टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ देख सकेंगे. मेकर्स नहीं चाहते कि दर्शक अलग-अलग वर्जन में उलझें, इसलिए अब सबको एक ही शो मिलेगा, ठीक वैसे ही जैसे Bigg Boss 19 के दौरान देखने को मिला था.

ओटीटी के तीन सीजन हो चुके हैं रिलीज

अगर OTT सीजन की बात करें तो सीजन 1 को करण जौहर ने होस्ट किया था और इसकी विनर दिव्या अग्रवाल बनी थीं. सीजन 2 सलमान खान के साथ आया, जिसमें एल्विश यादव ने ट्रॉफी जीती. वहीं सीजन 3 को अनिल कपूर ने होस्ट किया और सना मकबूल विनर रहीं. इसके बाद चौथे सीजन की तैयारी थी, लेकिन अब उस पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है.

यूजर्स ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया

एक्स पर बीबी तक की पोस्ट पर यूजर की प्रतिक्रिया

मेकर्स के इस फैसले पर दर्शकों की मिली-जुली नहीं, बल्कि सपोर्टिव प्रतिक्रिया आ रही है. कई यूजर्स का कहना है कि जब टीवी वाला बिग बॉस ओटीटी पर स्ट्रीम होता ही है, तो अलग से OTT वर्जन की जरूरत ही नहीं थी.

यह भी पढे़ं: Govinda Affair: क्या गोविंदा का सच में अफेयर है? भांजे विनय आनंद ने एक्टर के लिए कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola