Bigg Boss OTT 2: पहले ही दिन बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, क्रिकेटर अजय जडेजा आएंगे शो में नजर
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Jun 2023 3:11 PM
बिग बॉस ओटीटी 2 का पहला एलिमिनेशन हो चुका है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया गया है कि पुनीत सुपरस्टार शो से बाहर हो चुके है. पुनीत घर से बाहर जाने वाले कंटेस्टेंट है.
Bigg Boss OTT 2 Elimination: शो बिग बॉस ओटीटी 2 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है. शो में आकांक्षा पुरी, फलक नाज, अभिषेक मल्हान, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी, मनीषा रानी, अविनाश सचदेव, पलक पुरसवानी, पूजा भट्ट, पुनीत सुपरस्टार ने एंट्री ले ली है. हालांकि अब सुनने में आ रहा है कि पुनीत शो में आते ही बाहर निकल गए. वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘बिग बॉस ओटीटी’ के सीजन 2 में एंट्री लेने वाले है.
बिग बॉस ओटीटी 2 का पहला एलिमिनेशन हो चुका है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया गया है कि पुनीत सुपरस्टार शो से बाहर हो चुके है. पुनीत घर से बाहर जाने वाले कंटेस्टेंट है. वीडियो में, बिग बॉस घोषणा करते हैं कि सभी घरवालों को लगता है कि वे पुनीत सुपरस्टार के साथ घर में नहीं रह सकते हैं, इसलिए उन्हें शो से बाहर निकलना होगा. घर में जाने के एक दिन बाद ही पुनीत को घर छोड़कर जाना पड़ा.
https://twitter.com/A75era/status/1670199875831488514
वहीं, बिग बॉस ओटीटी 2 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा नजर आने वाले है. इस बारे में उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बनने और पूरी नई पीढ़ी के साथ बातचीत करने के लिए उत्साहित हूं. यह मेरे लिए एक नया अनुभव है, क्रिकेट के विपरीत जहां यह खेल के बारे में है. बिग बॉस ओटीटी में, पूरे देश को आपके वास्तविक रूप का पता चलता है और हर विचार पर सवाल उठाया जाता है, जिसके लिए मैं वास्तव में उत्साहित हूं.”
Ajay Jadeja likely to participate in Big Boss OTT season 2. pic.twitter.com/yIEhO2jRfQ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 18, 2023
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के होस्ट होने पर टिप्पणी करते हुए, सलमान खान ने कहा, भारत हमेशा नॉनस्टॉप मनोरंजन की तलाश में रहता है और बिग बॉस ओटीटी बिल्कुल यही प्रदान करने के लिए है! यह सीजन मेरी तरह ही रॉ और अनफिल्टर्ड होगा, जिससे यह एक परफेक्ट मैच बन जाएगा. एक राम मिलाई जोड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










