Bigg Boss 19: गुरुचरण सिंह के बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ये एक्ट्रेस बिग बॉस 19 में लेगी एंट्री? नाम जान लगेगा बड़ा झटका

Updated:
विज्ञापन

Jennifer Mistry on participating in bigg boss 19

Bigg Boss 19: बिग बॉस सीजन 19 इस बार काफी खास होने वाला है और दर्शकों को नया टर्न एंड ट्विस्ट देखने मिलेंगे. फाइनल अभी तक मेकर्स ने कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी नहीं की है. इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल के नाम पर चर्चा हो रही, जो इस सीजन शो में हो सकती है. उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का टीजर कुछ दिन पहले ही आया है. टीजर में शो के होस्ट सलमान खान नेता के लुक में दिखे थे. भाईजान ने टीजर में बताया क�� शो में इस बार घरवालों की सरकार होगी. शो को दर्शक 24 अगस्त से कलर्स पर देख सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी नहीं की है. सोशल मीडिया पर सस्पेंस बना हुआ है कि इस सीजन कौन-कौन से सेलेब्स सलमान के शो का हिस्सा बनेंगे. इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल का नाम सामने आ रहा कि वह रिटलिटी शो में हिस्सा लेगी. इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा होंगी जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा पहले जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल थी. हालांकि वह शो से अलग हो चुकी है. सोशल मीडिया पर उनके बिग बॉस 19 में भाग लेने की चर्चा चल रही है. इसपर जेनिफर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है. मुझे पिछली बार शो के लिए अप्रोच किया गया था. इस साल मुझसे अभी तक संपर्क नहीं किया गया है.” एक्ट्रेस से पहले गुरुचरण सिंह का नाम सामने आया था. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि एक्टर से मेकर्स ने बात की है. फिलहाल ये तो सामने नहीं आया है कि वह इसका हिस्सा है या नहीं.

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 19 के कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम श्रीराम चंद्रा, हुनर अली का नाम शामिल है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक अनाउंसमेंट नहीं किया है. गुरुचरण सोढ़ी के साथ बातचीत चल रही है. इसके अलावा जन्नत जुबैर, रति पांडे, धनश्री वर्मा, गौरव खन्ना, आमिर अली, मुग्धा चापेकर, चांदनी शर्मा, मिस्टर फैसू, अपूर्व मुखीजा, नियति फतनानी, अमाल मलिक क नामों पर चर्चा हो रही कि वह इसमें भाग ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola