Bigg Boss 19: नगमा की टॉप 6 लिस्ट में चौंकाने वाले नाम, तान्या मित्तल- अमाल मलिक का नाम नहीं शामिल

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Sep 2025 10:23 AM

विज्ञापन

नगमा की टॉप 6 लिस्ट में चौंकाने वाले नाम, फोटो- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 से नगमा मिराजकर बाहर हो चुकी है. नगमा, आवेज दरबार की गर्लफ्रेंड है और उनके साथ ही शो में नगमा ने एंट्री लिया था. नगमा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके अनुसार टॉप 6 में कौन-कौन से कंटेस्टेंट हो सकते हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 से नगमा मिराजकर का पत्ता हाल ही में कटा है. सलमान खान के शो से उनका सफर खत्म हो चुका है. आवेज दरबार के साथ बिग बॉस के घर में नगमा शामिल हुई थी, लेकिन पिछले हफ्ते उन्हें डबल एविक्शन के दौरान हाउस से बाहर कर दिया गया. एविक्ट होने के बाद नगमा ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड आवेज टॉप 6 में पहुंचने की पूरी क्षमता रखते हैं. इसके अलावा उन्होंने पांच और नाम भी बताए जिन्हें वह टॉप फाइनलिस्ट के रूप में देखना चाहती हैं.

नगमा मिराजकर के अनुसार- ये हो सकते हैं टॉप 6 कंटेस्टेंट

पूर्व कंटेस्टेंट नगमा मिराजकर ने बताया कि उनके मुताबिक कौन-कौन खिलाड़ी बिग बॉस 19 के टॉप 6 में शामिल हो सकते हैं. नगमा के अनुसार प्रणित मोरे, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज इस फाइनल ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं. उनके अनुसार शो में गौरव खन्ना अब तक ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आए हैं, जबकि प्रणित अधिकतर समय दूसरों के झगड़ों और मुद्दों में लाइमलाइट पाने की कोशिश करते दिखे. वहीं, अभिषेक, आवेज, अशनूर और मृदुल ने अलग-अलग वजहों से शो में काफी ध्यान खींचा.

तान्या मित्तल की नगमा ने तारीफ की

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नगमा मिराजकर ने स्क्रीन संग बातचीत में तान्या मित्तल के गेम की तारीफ की. नगमा ने कहा, “तान्या बहुत एंटरटेनिंग हैं. वह अपनी खुद की कल्पनाओं की दुनिया में रहती हैं. हमें उनके साथ बातें करना हमेशा मजेदार लगता था. हम जानबूझकर उनसे बात करते और उनकी कहानियां सुनते थे. उनकी बातें बिल्कुल हार्मलेस हैं. घर में हमें उनके जैसे ही की जरूरत है. उनमें शो रनर वाला अंदाज है.

यह भी पढेंAnupama सेट पर रूपाली गांगुली के व्यवहार पर रणदीप राय ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola