ePaper

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद से माफी मांगना तान्या मित्तल की थी स्ट्रेटजी, खाने को लेकर जीशान और बसीर ने किया हाई-वोल्टेज ड्रामा

Updated at : 07 Sep 2025 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 19

तान्या मित्तल का गेम प्लान, फोटो- इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में कल यानी 5 सितंबर का दिन ड्रामा और इमोशन से भरपूर था. जहां एक तरफ तान्या मित्तल ने कुनिका सदानंद से माफी मांगने को गेम प्लान कहा, तो वही फरहाना और नेहल का गुस्सा फूट पड़ा. इसके अलावा खाने को लेकर भी जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली.

विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में कल का एपिसोड ड्रामा, इमोशन्स और स्ट्रैटेजी से भरपूर रहा. घर के कंटेस्टेंट्स के बीच गुटबाजी, नाराजगी और गेम प्लान की चर्चा खूब देखने को मिली. जहां एक ओर तान्या मित्तल ने कुनिका सदानंद से माफी मांगने की असली वजह का खुलासा किया, वहीं दूसरी तरफ फरहाना भट्ट का गुस्सा पूरे घर में हंगामा करता दिखा.

तान्या मित्तल का गेम प्लान

एपिसोड की शुरुआत में ही तान्या मित्तल चर्चा का विषय बन गई. उन्होंने नीलम गिरी से बातचीत में बताया कि उन्होंने कुनिका सदानंद से माफी गेम के लिए मांगी थी. तान्या ने कहा, “अगर हमारा ग्रुप टूट जाएगा तो हम कमजोर हो जाएंगे, इसलिए मैंने सॉरी बोल दिया ताकि मामला वहीं खत्म हो जाए.” तान्या का कहना था कि कुनिका किसी की सुनती ही नहीं, ऐसे में बहस को लंबा करने का कोई फायदा नहीं था.

नेहल और फरहाना का गुस्सा

इस बीच, नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट भी खासा नाराज दिखी क्योंकि अभिषेक बाजाज ने एक टास्क में फरहाना को उठाया, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. उन्होंने कैप्टन बसीर अली को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने फरहाना का साथ नहीं दिया. दूसरी ओर, बसीर ने कहा कि नेहल सिर्फ नतालिया को भड़काने की कोशिश कर रही थी. इसके बाद फरहाना ने कहा कि अगर कैप्टन बसीर ने अभिषेक को सजा नहीं दी, तो वो घर के किसी काम में हिस्सा नहीं लेंगी.

खाने पर बड़ा हंगामा

इसके बाद कुनिका सदानंद ने जीशान, गौरव और अभिषेक से कहा कि जब तक सारी पूरियां तलकर तैयार हो जाएंगी, तब खाना शुरू करे. इस बात से जीशान नाराज हो गए और उन्होंने खाना खाने से इंकार कर दिया. बसीर ने कुनिका पर सवाल उठाया तो मामला और बिगड़ गया. जीशान और कुनिका के बहस के बीच तान्या और नीलम ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन माहौल शांत नहीं हुआ. इसी बहस के बीच तान्या और बसीर में भी टकराव हो गया, जहां तान्या रो पड़ी. हालांकि अंत में आवेज ने नागमा को उनके बर्थडे पर सबके सामने प्रपोज किया, जिससे घर का माहौल हल्का कर दिया.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के Ex बॉयफ्रेंड और ये स्टार लेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस हफ्ते कौन होगा घर से बेघर? जानें यहां

ये भी पढ़ें: TRP Report Week 34: अनुपमा का जलवा बरकरार, बिग बॉस 19 ने खोला खाता, TRP लिस्ट में मची हलचल

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola