Bigg Boss 18 Video: बिग बॉस के घर में रवि किशन बने चुलबुल पांडे, एक्टर के सामने ही उलझ पड़े ये 2 कंटेस्टेंट

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Nov 2024 8:44 AM

विज्ञापन

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस सीजन 18 में हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में दिग्विजय राठी और कशिश कपूर शामिल हुए है. वहीं, शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें रवि किशन का चुलबुल पांडे वाला अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: हाल ही में बिग बॉस सीजन 18 से शहजादा धामी बाहर हुए थे. नायरा बनर्जी के बाद शहजादा अगले कंटेस्टेंट थे, जिनका सफर बिग बॉस के घर से खत्म हो गया. वहीं, अब हर रविवार को बिग बॉस 18 में नया सेगमेंट हाय-दईया with Ravi bhaiyya-गर्दा उड़ा देंगे’ में दर्शकों को देखने मिलेगा, जिसमें रवि किशन होंगे. प्रोमो सामने आया है, जिसमें रवि, चुलबुल पांडे अंदाज में दिख रहे हैं.

रवि किशन के सामने उलझे करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना

बिग बॉस सीजन 18 का प्रोमो सामने आया है, जिसमें रवि किशन पूरे कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि क्या कोई ज्योतिष है यहां. इसपर सब कहते हैं, करण वीर मेहरा. करण कहता है कि सबको पागल बना रहा हूं और सब बन रहे हैं. फिर रवि कहते हैं, पूरी दुनिया को पागल बना रहा हूं. मैं एक मित्र के नाते आपको समझाना चाहता हूं. मुझे एक आईना समझो. इसके बाद विवियन डीसेना, करण को कहते हैं, मित्र का मतलब समझते हैं. इसके बार रवि कहते हैं, ये तो बहुत बड़ा वाला बाउंसर आया. करण कहते हैं, जब मोबाइल में नेटवर्क और रिश्तों में भरोसा ना हो तो लोग गेम खेलने लगते हैं. इसके बाद विवियन और करण में तीखी बहस होने लगती है.

बिग बॉस सीजन 18 में रवि किशन

रवि किशन ने बिग बॉस सीजन 18 के स्पेशल सेंगमेट को होस्ट करने को लेकर कहा, इस घर से कुछ लोग चकाचौंध कमा ले जाते है और कुछ लोग जीवन भर सफाई देते रह जाते है. और इसी बिग बॉस के घर में अपना एक लाइन बड़ा फेसम है, जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा. तो देखते है यहां किसकी जिंदगी झंड बा और किसको फालूत का घमंड बा. क्या है बाबू, अब सबके चेहरे से हटेगा पर्दा और उड़ेगा गर्दा. कुछ लोगों को नींद से जागने और कुछ लोगों के बीच प्यार की फुलझड़ी जलाने, थोड़ा खट्टा, थोड़ा मीठा थोड़े कड़वा सच के घूंट पिलाने आ रहे है हम.

Also Read- Bigg Boss 18 Highlights: इस कंटेस्टेंट का कटा शो से पत्ता, तो इस घरवाले ने बनाई टॉप 3 में जगह

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola