ePaper

Bigg Boss 18 Mid Week Elimination: फिनाले से पहले ये कंटेस्टेंट हुआ बेघर, नाम जान होंगे दुखी

Updated at : 09 Jan 2025 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 18 Mid Week Elimination

Bigg Boss 18 Mid Week Elimination

Bigg Boss 18 Mid Week Elimination: बिग बॉस 18 में मिड वीक एविक्शन हुआ. जिसमें श्रुतिका अर्जन एलिमिनेट हो गई. वहीं वीकेंड का वार में एक और घरवालों की जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Mid Week Elimination: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बाकी है. घर में इस वक्त 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. जिसमें चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिरोडकर, रजत दलाल, चाहत पांडे, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और विवियन डीसेना का नाम शामिल है. घरवाले ट्रॉफी जीतने के लिए टास्क में अपने दोस्तों से भी मुकाबला कर रहे हैं. इसी वीक का नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प था. जिसमें रूल्स तोड़ने के लिए रजत, श्रुतिका और चाहत को बिग बॉस ने नॉमिनेट कर दिया.

श्रुतिका अर्जुन हुई एलिमिनेट

इस हफ्ते डबल एविक्शन होने वाला है, जिसके बाद गेम शो को टॉप 7 प्रतियोगी मिलेंगे. बिग बॉस फैन पेज के अनुसार, नॉमिनेटेड प्रतियोगियों में से श्रुतिका अर्जुन एलिमिनेट हो गई हैं. बिग बॉस तक ने लिखा, “श्रुतिका अर्जुन को मिड वीक एविक्शन में बिग बॉस 18 के घर से बाहर कर दिया गया है. वीकेंड का वार में एक और एविक्शन होने वाला है.”

श्रुतिका अर्जुन के एलिमिनेशन पर क्या बोले फैंस

श्रुतिका अर्जुन के एलिमिनेशन पर फैंस से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”श्रुतिका टॉप 5 में जाने की हकदार थी… उनको रणनीति के तहत हटाया गया है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”श्रुतिका नहीं ईशा को बाहर जाना चाहिए था… वह घर में कुछ नहीं कर पा रही है. उनका चुम के साथ सच्चा रिश्ता है, फिर भी बिगबॉस ने उन्हें हटा दिया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्यों बिग बॉस श्रुतिका को हटाया गया.. उनका गेम काफी अच्छा था… चुम, चाहत या फिर ईशा को एलिमिनेट करना चाहिए था.”

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola