Bigg Boss 18: रजत दलाल के इस करीबी का हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, कहा- गेम तो चेंज…

Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Dec 2024 12:02 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Digvijay Rathee left rajat dalal right

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में मिड वीक एलिमिनेशन हुआ है. घर वालों के वोट के कारण दिग्विदजय राठी एलिमिनेट हो गए हैं. सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 अब अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. शो में हर दिन जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर टाइम गॉड टास्क हुआ. जिसमें श्रुतिका अर्जुन ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की. बाद में बिग बॉस ने उन्हें एक टास्क दिया. जिसमें उन्हें घरवालों की रैंकिंग करनी थी.

दिग्विजय राठी का हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन

रजत दलाल, अविनाश मिश्रा को टॉप पोजिशन पर रखते हुए एक्ट्रेस ने चाहत पांडे, कशिश कपूर, ईशा सिंह, दिग्विजय राठी, ईडेन रोज और यामिनी मल्होत्रा को लास्ट पायदान पर रखा. जिसके बाद घर वालों को इनसब में से एक का नाम लेना था, जो यहां रहने लायक नहीं है. यामिनी का नाम चुम, करणवीर और चाहत ने लिया था. एडिन का नाम शिल्पा ने लिया. दिग्विजय का नाम रजत, विवियन, अविनाश, सारा, कशिश, ईशा, एडिन और यामिनी ने लिया. जिसके बाद ज्यादा वोट मिलने के चलते दिग्विजय का शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ.

दिग्विजय राठी के एलिमिनेट होने पर फैंस ने दिया ये रिएक्शन

दिग्विजय राठी के यूं बिग बॉस 18 से एलिमिनेट हो जाने पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”बिग बॉस भी घर में भूचाल लाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं… गेम में चेंज आ गया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बिग बॉस 18 में मजबूत खिलाड़ियों को यूं निकाल दो.. जिससे उनके फेवरेट जीत जाएं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अपने लोगों को बचाने के लिए शॉकिंग एलिमिनेशन किया.”

Also Read- Bigg Boss 18 New PROMO: दिग्विजय राठी पर फिर चढ़ा रजत दलाल का पारा, क्या अब बदल जाएगा घर का गेम सारा?

Also Read- Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना को हराकर ये हसीना बनी नई टाइम गॉड, मिला ये स्पेशल पावर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola