Bigg Boss 18: चाहत पांडे और चुम दारंग की इस वजह से हुई भयंकर लड़ाई, गुस्से में खोया आपा, VIDEO

Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Oct 2024 6:03 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा हैं. अब चुम दारंग और चाहत पांडे में खाने को लेकर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली. गुस्से में दोनों ने एक दूसरे को धक्का भी दिया.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का दूसरा हफ्ता काफी एंटरटेनिंग रहा, जहां दो प्रतियोगी घर से बाहर हो गए. इसमें सबसे पहले वकील गुणरत्न सदरवर्ते है. उन्हें किसी लीगल रीजन से कुछ दिनों के लिए बाहर भेजा गया है. वहीं दूसरे अविनाश मिश्रा है. उन्हें घर वालों ने बदतमीजी करने के कारण घर से बेघर किया. अब लेटेस्ट एपिसोड में चुम दारंग और चाहत पांडे एक दूसरे से भिड़ गए. प्रोमो में हम देखते हैं कि चाहत किचन में खाने बनाने के लिए आती है, लेकिन रजत उन्हें ऐसा नहीं करने देते हैं. वह कहते हैं कि खाना नहीं बनेगा. वह उनसे बहस करती हैं कि मुझे भूख लगी है, मैं तो बनाऊंगी. इसके बाद चुम आती है और कहती है कि कोई भी खाना नहीं बना सकता है. वह गैस के पास खड़ी हो जाती है और उन्हें रोकती है. देखते ही देखते दोनों आपा खो देते हैं और एक दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं. चाहत को चुप करवाने दो लोग आते हैं, लेकिन वह नहीं सुनती और चीखने लगती है. बाद में चुम ने चाहत को धक्का भी दिया. बिग बॉस 18 कलर्स पर टेलीकास्ट होता है और जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होता है.

Also Read- Bigg Boss 18 Highlights: एक साथ घर के 10 सदस्यों पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, लिस्ट में स्टारप्लस की बहू भी शामिल

Also Read- Bigg Boss 18 के घर में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, चुम दरंग संग लड़ाई के बाद ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola