Bigg Boss 18 के घर में हुई हिंसा, इस कंटेस्टेंट ने दिग्विजय राठी को दिया धक्का, क्या घर से होगा बेघर

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी आपस में भिड़ गए. माहौल इतना बिगड़ गया कि अविनाश ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को जोरदार धक्का दिया. जिससे वह फर्श पर गिर गए.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में इन-दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जबसे घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी ने एंटर किया है, पूरा माहौल बदल गया. वह आए दिन अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना संग भिड़ते रहते हैं. अब नए प्रोमो में दोनों आपस में हाथापाई करते नजर आए. मामला इतना बिगड़ गया कि अविनाश ने दिग्विजय को धक्का तक दे दिया. जिसके बाद वह फर्श पर गिर गए.
अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी में हुई भयंकर लड़ाई
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे टाइम गॉड के लिए अपने पसंदीदा दावेदार की टोकरी को बचाने के दौरान अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी एक-दूसरे के साथ भिड़ गए. जहां दिग्विजय शिल्पा की टोकरी को बर्बाद करते पर अड़े थे, वहीं अविनाश उसे बचाना चाहते थे. वीडियो में दिग्विजय को यह कहते हुए सुना गया, ”मैं आपकी आंखों में जो डर देखता हूं, वह मुझे सबसे ज्यादा पसंद है.”
क्या अविनाश होंगे घर से बेघर
इस बात को सुनकर अविनाश नाराज हो गए और उन्होंने दिग्विजय को धक्का दिया. ईशा, करण वीर मेहरा और विवियन दोनों को शांत कराने की कोशिश करते रहें, लेकिन वे आपस में भिड़ गए और लड़ाई बढ़ती चली गई. फिर अंत में जब दिग्विजय शिल्पा की ओर बढ़े, तो अविनाश ने उन्हें जोरदार धक्का दिया. जिससे वह फर्स पर गिर गए. इस प्रोमो को देखकर नेटिजन्स अनिवाश को घर से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”हिंसा घर में अलाउड नहीं है, तो इससे एलिमिनेट होना चाहिए.” हालांकि मेकर्स इस मुद्दे पर क्या डिसीजन लेंगे, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.
Also Read- Bigg Boss में क्यों नहीं जाता चाहते हैं Shoaib Ibrahim, बोले- अब पर्सनैलिटी शो नहीं कंटेंट…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










