Bigg Boss में क्यों नहीं जाता चाहते हैं Shoaib Ibrahim, बोले- अब पर्सनैलिटी शो नहीं कंटेंट…
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Nov 2024 4:35 PM
Shoaib Ibrahim On Not Doing Bigg Boss: शोएब इब्राहिम एक पॉपुलर चेहरा हैं. उन्होंने टीवी सीरियल्स से लेकर यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचाया है. काफी वक्त से खबरें थी कि एक्टर बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे. अब उन्होंने पार्ट न लेने के पीछे का कारण बताया.
Shoaib Ibrahim On Not Doing Bigg Boss: शोएब इब्राहिम को लेकर काफी समय से चर्चा थी कि वह बिग बॉस 18 में धमाकेदार एंट्री मारेंगे. हालांकि जब सलमान खान के साथ रियालिटी शो का प्रीमियर हुआ तो एक्टर कहीं भी नजर नहीं आए. उनके फैंस काफी दुखी हुए थे. शोएब की पत्नी दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 की विनर रह चुकी हैं. अब उन्होंने बिग बॉस न करने के पीछे का कारण बताया
शोएब इब्राहिम ने क्यों बिग बॉस में नहीं लिया भाग
शोएब इब्राहिम ने एक सेशन में बताया कि उन्होंने बिग बॉस 18 में क्यों एंट्री नहीं ली. एक्टर ने कहा, ”मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन पर्सनली मुझे ऐसा लगता है कि बिग बॉस अब पर्सनैलिटी शो नहीं है. अब ये कंटेंट ड्राइवेन हो गया है. आप जितना मसाला शो को दोगे, आपका स्क्रीन टाइम बढ़ेगा और इसी तरह गेम आगे बढ़ता है.”
क्या कभी बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे शोएब इब्राहिम
शोएब ने आगे कहा, ”मैं पहले भी बता चुका हूं कि मैं 100 परसेंट श्योर नहीं हूं. हो सकता है किसी दिन मेरा मन बदले और मैं शो में पार्टिसिपेट करने पर सोचूं. जब एपिसोड्स देखता हूं, तो लगता है कि कुछ कंटेस्टेंट को घर के अंदर मेकर्स की ओर से फेवर किया जाता है और कुछ हमेशा ही टार्गेट पर रहते हैं.” इसके अलावा बोनी कपूर ने झलक दिखला जा 11 में शोएब इब्राहिम से वादा किया था कि वह उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए साइन करेंगे. हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है.
शोएब इब्राहिम इस प्लेटफॉर्म पर हैं काफी पॉपुलर
शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया जितने अच्छे एक्टर हैं, उतने ही अच्छे यूट्यूबर भी हैं. वह अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए अपनी पत्नी दीपिका और बेटे रूहान की अपडेट्स देते रहते हैं. करियर की बात करें तो एक्टर ने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’, ‘कोई लौट के आया है’, ‘जीत गई तो पिया मोरे’, ‘इश्क में मरजावां’, ‘अजूनी’ जैसे शोज में काम किया है.
Also Read- झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी हारने पर शोएब इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इतने पास आकर…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










