Bigg Boss 18: शोएब इब्राहिम ने बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रियालिटी शो में जरूर…
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Jul 2024 1:17 PM
Bigg Boss 18: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो बिग बॉस 18 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. शो कब से शुरू होगा, इसको लेकर फिलहाल कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि शोएब इब्राहिम पहले कंटेस्टेंट होंगे. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
Bigg Boss 18: सलमान खान की ओर होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 18 हाल ही में तब सुर्खियों में आया, जब यह अफवाह उड़ी कि दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम इसमें भाग लेने वाले हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें पहला कंफर्म कंटेस्टेंट भी बता दिया. इन खबरों के बाद नेटिजन्स की एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गई और सभी अपकमिंग सीजन का बेसब्री से इंतजार करने लगे. हालांकि रियालिटी शो कब से शुरू होगा, इसको लेकर फिलहाल कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है. अब एक नए व्लॉग में, दीपिका और शोएब दोनों ने क्लियर किया है कि वह इस सीजन में शामिल हो रहे हैं या फिर नहीं.
क्या बिग बॉस 18 में भाग ले रहे हैं शोएब इब्राहिम
अपने व्लॉग में दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम से पूछती नजर आईं कि क्या बिग बॉस 18 में भाग लेने वाली यह खबर सच है. उन्होंने जवाब दिया, “ऐसा कुछ नहीं है, ऐसा हर सीजन में होता है कि मेरा नाम लिस्ट में आ जाता है, लेकिन ये सब सिर्फ अफवाहें हैं और मैं इस सीजन में हिस्सा नहीं लेने वाला हूं. मैंने पहले भी इस बात का जिक्र किया है. बिग बॉस के इस सीजन में भाग लेने की मेरी कोई योजना नहीं है. मैं रियालिटी शो में जरूर आना चाहूंगा, लेकिन अभी नहीं. मैं इसे स्पष्ट करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे सुबह से ही बहुत सारे मैसेज मिले हैं पता नहीं यह खबर किसने शुरू की, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.”
Also Read- बॉलीवुड फिल्मों में कब शोएब इब्राहिम करेंगे एंट्री, जानें एक्टर का जवाब
Also Read- झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी हारने पर शोएब इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इतने पास आकर…
बिग बॉस वाले रूमर्स की वजह से शोएब के हाथ से निकल जाता नया प्रोजेक्ट
शोएब ने शेयर किया कि कैसे अफवाहों के कारण उन्हें एक प्रोजेक्ट गंवाना पड़ा था. एक्टर ने कहा, “मुझे एक प्रोडक्शन हाउस से एक मैसेज भी मिला जिसमें पूछा गया कि क्या मैं वास्तव में जा रहा हूं, क्योंकि वे मुझे एक शो के लिए कास्ट करने की योजना बना रहे थे. तब मैंने उन्हें बताया कि मैं नहीं जा रहा हूं. हम शो के बारे में बात कर सकते हैं.” अब जब शोएब ने क्लियर कर दिया है कि वह बिग बॉस 18 के लिए नहीं जा रहे हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह एक नए शो के साथ स्क्रीन पर वापसी करते हैं.
शोएब इब्राहिम के बारे में
शोएब इब्राहिम को ‘ससुराल सिमर का’ में प्रेम भारद्वाज और ‘अजूनी’ में राजवीर सिंह की भूमिका के लिए जाना जाता है. साल 2017 में, उन्होंने पॉपुलर डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 में भाग लिया और 2023 में, उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के साथ झलक दिखला जा 11 में भाग लिया था. इब्राहिम ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत 2009 में ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ में करण प्रतापसिंह के रूप में की थी. जनवरी 2019 में, शोएब ने फिल्म ‘बटालियन 609’ से कामराज मिश्रा के रूप में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की. शोएब इब्राहिम ने 22 फरवरी 2018 को ससुराल सिमर का में अपनी को-स्टार दीपिका कक्कड़ से शादी की. उन्होंने 21 जून 2023 को रुहान का स्वागत किया.
Entertainment Trending Videos
Also Read- Jhalak Dikhhla Jaa 11: शोएब इब्राहिम नहीं मनीषा रानी बनेगी विनर! फर्स्ट रनर-अप बनेगा ये कंटेस्टेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










