Bigg Boss 18: रजत दलाल ने विवियन को सरेआम नेशनल टीवी पर दी धमकी, तो नाराज फैंस ने कहा 'एल्विश के नाम पर चढ़…'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Nov 2024 3:24 PM

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें रजत-विवियन के बीच तकरार देखने को मिल रही है. इसी बीच रजत नेशनल टीवी पर विवियन को धमकी दे बैठते हैं. आइए बताते हैं ऐसा क्यों हुआ.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया हैंडल कलर्स टीवी पर शेयर हुआ है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को विवियन डिसेना और रजत दलाल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. जिसके बाद रजत अपना आपा खो देंगे और नेशनल टीवी पर विवियन को सरेआम धमकी दे बैठेंगे. वहीं, विवियन शांति से उन्हें खुद से दूर हटने के लिए कहते हुए नजर आएंगे.

विवियन और रजत के मैटर को समझने से पहले शो का ये प्रोमो देखें-

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो

बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में अलार्म की आवाज से विवियन उठते हुए नजर आते हैं और कहते हैं, ‘जग तो रहा हूं.’ इसपर रजत दलाल उन्हें ताना मारते हुए कहते हैं कि, ‘बजा तो दिया बिग बॉस ने, कोई कह रहा था मुकर जाते हैं, यूटर्न ले लेते हैं.’ इसके बाद दोनों के बीच सोने को लेकर थोड़ी बेहस होती है. फिर विवियन पानी पीने के लिए उठकर दूसरी जगह बैठ जाते हैं. यहां, उन्हें फॉलो करते हुए रजत भी पहुंचते हैं.

रजत ने विवियन को दी धमकी

विवियन डिसेना इसके बाद रजत दलाल की तहजीब पर सवाल उठते हैं, जिसपर रजत कहते हैं कि, ‘मेरा लहजा मेरी तहजीब जो है वो यही है, तुझे जो लगता है लगे. अब मेरी बात सुन तसल्ली से. अगर भाई तुझमें इतनी ही गर्मी है ना, तो तू इतनी गर्मी झेल नहीं पाएगा.’ इसके बाद वह विवियन को धमकी देते हैं और बोलते हैं कि, ‘मैं किसी दिन बाहर जाऊंगा और तू यहीं रहेगा. पर तू रहेगा न तो यही सोचकर कि कुछ हो गया है और तू बहुत कुछ खो गया है.’ इतना कहते हुए रजत विवियन के एक दम करीब आ जाते हैं. जिसके बाद विवियन उन्हें खुद से दूर हटने और चढ़ने के लिए मना करते हैं. लेकिन इसके बावजूद रजत अपनी जगह खड़े रहते हैं. इसी बीच चाहत आकर विवियन की साइड से कहती हैं कि, ‘दूर रहकर बात करो.’

फैंस हुए नाराज

रजत और विवियन के झगड़े पर अब फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘एल्विश के नाम पर चढ़ रहा है.’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रजत को जबरदस्ती हीरो बनना है.’

अब इन दोनों की लड़ाई के बाद बिग बॉस और घरवालों का कैसा रिएक्शन होता है, इससे जानने के लिए आपको पूरा एपिसोड कलर्स टीवी चैनल पर देखना होगा.

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: विवियन के हाथ में पॉवर आने के बाद, करणवीर को फायदा हुआ या नुकसान, जानें पूरी हाइलाइट्स

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola