Bigg Boss के घर में शुरू हुई वो लवस्टोरी... जो कभी नहीं हो पाई पूरी, कपल को आज भी याद करते हैं फैंस
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Oct 2023 5:43 PM
बिग बॉस 17 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो का प्रीमियर 15 अक्टूबर से होने वाला है. इस बार सिंगल्स वर्सेज कपल थीम होगी, जिसमें काफी मजा आने वाला है. हालांकि हर सीजन में घर में कई लवस्टोरी शुरू होती है, जिसमें कुछ पूरी होती है, तो कुछ अधूरी रह जाती है.

बिग बॉस 17 शुरू होने वाला है और कपल वर्सेज सिंगल थीम और ‘दिल’ एंगल हमें विश्वास दिलाता है कि इस सीज़न में कई लव स्टोरीज शुरू होने वाली है. वैसे हो भी क्यों नहीं. हर सीजन में कई ऐसे स्टार्स आते हैं, जिन्हें साथ रहकर एक दूसरे से प्यार हो जाता है और बाद में वे कपल बन जाते हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला और शेहनाज गिल
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की लव स्टोरी अभी भी बिग बॉस 13 की सबसे दिल छू लेने वाली प्रेम कहानियों में से एक बनी हुई है. दोनों की ट्विनिंग और क्यूट सी शरारतें फैंस को काफी पसंद आती थी. इन्होंने घर में एक दूसरे को आई लव यू भी कहा था. बाहर भी स्टार्स रिलेशनशिप में थे. हालांकि अचानक सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से इनकी जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई.

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज
बिग बॉस सीजन 13 में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिलेशनशिप भी काफी पॉपुलर हुआ था. आसिम को पहली नजर में ही हिमांशी से प्यार हो गया. सीजन के अंत तक दोनों ने एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया और आज तक ये कपल साथ में है.

अली गोनी और जैस्मीन भसीन
बिग बॉस सीज़न 14 में अली गोनी और जैस्मीन भसीन के बीच मनमोहक बंधन दिखाया गया. उनकी दोस्ती अंततः प्यार में बदल गई, जिससे दर्शक उनके रिश्ते के प्रति आकर्षित होने लगे. कपल आज भी उतने ही प्यार से रहते हैं.

अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक
बिग बॉस सीजन 14 में जब अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक ने एंट्री मारी थी, तो दोनों पहले से ही शादीशुदा थे. हालांकि एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि दोनों तलाक लेने वाले थे, लेकिन बिग बॉस में आकर दोनों ने एक दूसरे के अटूट प्यार को समझा और जिंदगी भर साथ रहने का फैसला किया

पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा
बिग बॉस सीजन 11 में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा का रोमांस खूब सुर्खियों में रहा. घर के अंदर उनकी नजदीकियां और प्यार भरे पल दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली
बिग बॉस सीजन 7 में तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली के रोमांस ने काफी हलचल मचाई थी. आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद, वे घर के अंदर अपने समय के दौरान एक-दूसरे के साथ खड़े रहे.

गौहर खान और कुशाल टंडन
बिग बॉस सीजन 7 में गौहर खान और कुशाल टंडन की प्रेम कहानी ने पूरे देश के दिलों को पिघला दिया. शो के बाद भी उनका रिश्ता जारी रहा, हालांकि अंततः वे अलग हो गए.

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी
बिग बॉस सीज़न 9 प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को एक साथ लाया, और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. शो के बाहर उनका रिश्ता परवान चढ़ा और उन्होंने 2018 में शादी कर ली.

जसलीन मथारू और अनुप जलोटा
बिग बॉस सीज़न 12 ने जसलीन मथारू और प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा के बीच अनोखे बंधन को पेश किया. उनकी अजीबो गरीब जोड़ी के बावजूद, उनकी प्रेम कहानी ने काफी सुर्खियां बटौरी.

राहुल महाजन और पायल रोहतगी
बिग बॉस सीजन 2 में उनके रोमांस ने सुर्खियां बटोरीं क्योंकि राहुल महाजन और पायल रोहतगी की केमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन शानदार दिखी. हालांकि उनका रिश्ता शो से आगे नहीं टिक पाया, लेकिन उनकी प्रेम कहानी दर्शकों की यादों में बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










