Bigg Boss 16: नॉमिनेशन टास्क में सुम्बुल ने शालीन भनोट से लिया बदला, कहा- आपको तो दोस्ती निभानी...VIDEO

Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Dec 2022 1:31 PM

विज्ञापन

बिग बॉस के घर में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता. अब जहां साजिद खान, शिव और निमृत सुम्बुल से नाराज हो गए है. इधर नॉमिनेशन टास्क में सुम्बुल को शालीन से बदला लेते देखा जा सकता है.

विज्ञापन

बिग बॉस 16 में हर दिन कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे है. ये घर पूरी तरह से ट्विस्टेड है. दोस्त पल भर में दुश्मन बन जाते हैं. हालांकि कुछ प्रतियोगी ऐसे भी हैं, जो अपनी दोस्ती को संभाल कर रखते है. लेटेस्ट एपिसोड में घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ. जिसमें सुम्बुल तौकीर खान शालीन से बदला लेते हुए उन्हें नॉमिनेट कर दिया. इस दौरान सुम्बुल को उनसे दोस्ती पर चर्चा करते भी देखा जा सकता है. बता दें कि पिछले हफ्ते शालीन ने सुम्बुल को नॉमिनेट किया था, और कहा था कि उनके पापा उन्हें बचा लेंगे.

सुम्बुल ने शालीन से लिया बदला

प्रोमो में सुम्बुल कहती है कि शालिन अतीत में रहता है और अगर वह सही समय आने पर किसी को नीचा दिखाता है, तो उसे अपनी ही दवा का स्वाद मिल जाएगा. अच्छा, उसने किया! बाद में शालीन भनोट कहते हैं कि कुछ हफ्ते पहले किसी ने उन्हें बुरी तरह चोट पहुंचाई थी और उन्हें अपने दोस्त की याद आती है. वह सुम्बुल तौकीर खान के बारे में बात कर रहे है. प्रोमो में अर्चना गौतम ने टीना दत्ता को यह कहते हुए नॉमिनेट किया कि वह सिर्फ ‘लव एंगल’ करके खेल में बने रहने की कोशिश कर रही है. वह सौंदर्या शर्मा पर भी निशाना साधती नजर आ रही हैं. अंकित गुप्ता इस समय घर के कैप्टन है.

https://www.instagram.com/p/Cl0FjMxjoyC/
Also Read: Bigg Boss 16: सुम्बुल को बदसूरत कहने पर सलमान खान ने लगाई अर्चना गौतम की क्लास, कहा- ज्यादा उड़ो मत…
सुम्बुल से नाराज हुए उनके दोस्त

एक नये प्रोमो में साजिद खान, शिव ठाकरे और निमृत कौर को सुम्बुल से कहते हुए देखा जा सकता है कि उन्होंने इस ग्रुप को धोखा दिया है. निमृत कहती है कि आपसे ये उम्मीद नहीं थी. इधर बिग बॉस 16 के घर में अच्छे दोस्त प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच दूरियां हर बीतते दिन के साथ बढ़ती जा रही हैं. जहां लेटेस्ट एपिसोड में अंकित गुप्ता घर के नए कैप्टन बने और उन्होंने प्रियंका और साजिद खान को नॉमिनेशन से बचाने के लिए चुना. ये बात प्रियंका को पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा कि क्या आपकी और साजिद जी की फिल्म को लेकर बात चल रही है. उन्होंने यह भी कहा कि कैसे उसे बाहरी दुनिया में आप मुझे नेगिटिव बना रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cl0QO-tSFo0/

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola