Bigg Boss 16 के प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल की झलक देख फैंस हुए बेताब, बोले- सिडनाज हमेशा...

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Sep 2022 10:44 AM

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Promo: बिग बॉस 16 का प्रोमो आउट हो गया है. इस बार शो में नया टर्न एंड ट्विस्ट देखने मिलने वाला है. प्रोमो से जाहिर हो रहा है कि दर्शकों को भरपूर मसाला और मस्ती देखने मिलेगा. इस बार बिग बॉस खुद गेम खेलेंगे, ऐसा एक्टर वीडियो में कहते दिख रहे है.

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Promo: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16 Promo) का प्रोमो रिलीज हो गया है. इस बार शो में दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने मिलने वाला है. ये सीजन लोगों को इस बार एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ने वाला है. प्रोमो में सलमान का स्वैग देखने लायक है. इसमें वो कहते दिख रहे है कि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे.

बिग बॉस 16 का प्रोमो

कलर्स ने बिग बॉस 16 का प्रोमो जारी कर दिया है. प्रोमो में सलमान खान ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है. वीडियो में सुनाई दे रहा है, 15 साल से बिग बॉस ने सबका खेल देखा. इस बार बिग बॉस अपना खेल दिखाएंगे. सुबह होगी पर आसमान में चांद दिखेगा. ग्रेविटी उड़ेगी हवा में. घोड़ा भी अब सीधी चाल चलेगा. परछाई भी छोड़ेगी साथ, खेलेगी अपना खेल. क्योंकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे.

https://www.instagram.com/p/CiX282aqcVR/
बिग बॉस खुद खेलेंग गेम

बिग बॉस 16 के प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, ‘इन 15 सालों में सबने खेला अपना अपना खेल, लेकिन अब बारी है बिग बॉस के खेलने की. देखिए बिग बॉस 16 जल्द ही. बता दें कि वीडियो में हिना खान, शिल्पा शिंदे, सिद्धार्थ शुक्ला- शहनाज गिल की झलक दिखाई दी है.

Also Read: Sonali Phogat Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन थी सोनाली फोगाट, बिग बॉस के लिए थे इतने रुपए
फैंस के कमेंट्स

बिग बॉस 16 के प्रोमो को देखकर फैंस कन्फ्यूज हो गए है. बिग बॉस खुद गेम खेलेंगे या कंटस्टेंट के लिए मुसीबतें खड़ी करेंगे, ये तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा. इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, सलमान खान के बिना ये शो कुछ नहीं है. एक और यूजर ने लिखा, सिडनाज हमेशा के लिए है. एक यूजर ने लिखा, अब आएगा असली मजा.

बिग बॉस 16 के कंटस्टेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस 16 में इस बार मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, फैसल खान, शिविन नारंग, विवियन डीसेना, अर्जुन बिजलानी, फरमानी नाज, जन्नत जुबैर, पूनम पांडे, राजीव सेन नजर आ सकते है. इस बार शो का थीम एक्वा थीम होगा. 8 अक्टूबर से शो टीवी पर टेलीकास्ट होगा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola