प्रियंका चौधरी ने लड़ाई के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को किया कॉपी, शिव ठाकरे ने उड़ाया मजाक, देखें VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Jan 2023 11:43 AM
बिग बॉस 16 के घर में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता है. बीते एपिसोड में शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई. इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी करने के लिए शिव ने प्रियंका का मजाक भी उड़ाया.
बिग बॉस 16 अब अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. ग्रैंड फिनाले से पहले, शो के बाकी प्रतियोगी दर्शकों का मनोरंजन करने और टिकट टू फिनाले हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. बीते एपिसोड में एक टास्क के दौरान, शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई. झगड़े के दौरान प्रियंका को बीबी 13 के विजेता और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की नकल करते देखा गया, जिसके बाद शिव ने इस बात को पकड़ा और उनकी नकल करने पर प्रियंका का मजाक उड़ाया. थोड़े देर बाद शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच भी झगड़ा हुआ.
बीते एपिसोड में, बिग बॉस ने प्रतियोगियों से दो ऐसे कंटेस्टेंट का नाम लेने को कहा, जिनका योगदान इस घर में सबसे कम है. जब ‘मंडली’ ने प्रियंका को नॉमिनेट किया तो सभी भड़क गए. उनके साथ बदसूरत लड़ाई शुरू हो गई. लड़ाई के दौरान प्रियंका ने कहा कि अगर पूरा घर उनके खिलाफ हो तो भी वह पलटवार करेंगी. शिव ठाकरे ने बिग बॉस 13 के सिद्धार्थ शुक्ला को कॉपी करने के लिए उनका मजाक उड़ाया. हालांकि, टीना दत्ता ने प्रियंका का समर्थन किया. लड़ाई यहीं नहीं रुकी. टीना ने शिव को ‘घटिया आदमी’ भी कहा. शिव ने पलटवार करते हुए कहा कि वह यह सब नहीं लेंगे. इस बीच, मंडली ने शिव को शांत करने की कोशिश की.
https://www.instagram.com/p/Cn3fnjDjlJ5/
https://www.instagram.com/p/Cn15UP8tvx7/
इसी एपिसोड में शालीन को मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझते हुए भी देखा गया था. उन्होंने निमृत से इस बारे में बात की. उन्होंने निमृत से पूछा, “आप लोगों की बातों को कैसे इग्नोर करके निकलते हो, जिस पर उन्होंने कहा, “आपको प्रार्थना और ध्यान करने की कोशिश करनी चाहिए.” साथ ही खुद को व्यस्त रखने के लिए भी कहा. निमृत ने उन्हें यह सलाह भी दी कि उन्हें कोशिश करनी चाहिए और अपने बुरे विचारों को पॉजिटिव एनर्जी में बदलने की कोशिश करनी चाहिए.
Also Read: शालीन भनोट बिना मतलब हुए बदनाम…PR गेम में सही खेल गई प्रियंका चौधरी, जानें पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










