Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में फराह खान की एंट्री, भाई को गले लगाकर रोई, कहा- एक भाई था यहां अब तीन, VIDEO
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Jan 2023 10:50 AM
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में इन-दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जहां फराह खान की एंट्री होती है. कोरियोग्राफर अपने भाई को देखकर इमोशनल हो जाती है और कहती है कि मम्मी आपको देखकर काफी खुश हैं.
Bigg Boss 16: रियलिटी शो बिग बॉस 16 के घर के अंदर कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान की एंट्री होती है. जहां फराह भाई साजिद खान को देखकर रोने लगती है और उन्हें कसकर गले लगती हैं. वीडियो की शुरुआत साजिद के कैमरे की तरफ पीठ करके खड़े होने से हुई, फराह उनको इतने दिनों बाद देखकर रो पड़ीं और उन्हें पीछे से गले लगा लिया. फराह ने साजिद को आशीर्वाद दिया और कहा, “मम्मी आप पर बहुत गर्व है.”
इसके बाद, फराह ने शिव ठाकरे से मुलाकात की और उन्हें गले लगाते हुए कहा, “भाई है तू मेरा.” फराह ने अब्दु रोजिक को भी गले लगाया और किस किया. उन्होंने आगे एमसी स्टेन से कहा, “मैं एक भाई छोड़ के गई थी, तीन भाई लेकर जा रही हूं.” बाद में फराह ने हंसते हुए साजिद से कहा, “साजिद तू बहुत लकी है तेरे को ये मंडली मिली है.” ये बात सुनकर सब हंस पड़े.
https://www.instagram.com/p/CnKBZpELywv/?hl=en
फराह और साजिद के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह मंडली हर बार सबका दिल जीत रही है.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, “शिव अब्दु स्टेन साजिद निम्मी सुम्बुल का बंधन सिर्फ मंडली नहीं है, वे कई दिल जीतने वाले सच्चे परिवार हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आप लोग वाकई में साथ काफी अच्छे लगते हो…फाइनल तक ऐसे ही जाओ”.
Also Read: Khan Sir: पटना वाले खान सर का कौन सा किस्सा सुनकर इमोशनल हो गए कपिल शर्मा, बोले- आप ग्रेट हो…
बिग बॉस 16 का प्रीमियर 1 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर हुआ. शालीन भनोट, टीना दत्ता, अब्दु रोजिक, एमसी स्टेन और शिव ठाकरे घर में धमाल मचा रहे हैं. शो सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होता है. यह शो शनिवार और रविवार को कलर्स टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित होता है. कार्यक्रम की मेजबानी सलमान खान कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










