Bigg Boss 15 Premiere: सलमान खान ने इन कंटेस्टेंट्स का किया स्वैग से स्वागत, दो सेलेब्स में दिखी तनातनी
Bigg Boss 15 Premiere: सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का धमाकेदार प्रीमियर शुरू हो चुका है. इस सीजन में कई नामचीन चेहरे घर का हिस्सा बन चुके हैं. कंटेस्टेंट को मुख्य घर में इंट्री करने से पहले जंगल के कई ‘संकट’ से गुजरना होगा. यहां देखें Updates :
उमर और विशाल के बीच दिखी तनातनी
सलमान खान ने स्टेज पर डोनल के सामने उमर और विशाल को एक टास्क दिया. इस दौरान दोनों के बीच थोड़ी बहस देखने को मिली. विशाल करते नजर आये कि वो घर के बाहर होते तो उमर को अच्छी तरह से सबक सीखाते. शो की शुरुआत में ही दोनों के बीच तनातनी देखने को मिली.
मायशा अय्यर और साहिल श्रॉफ देंगे कांटे की टक्कर
मायशा अय्यर को ऑसम मिरर ने वफादार डॉगी का हुनर बताया, वहीं साहिल को चीता बताया. तीनों के बीच सवाईवल किट के लिए टास्क हुआ जिसे जीतने में साहिल कामयाब रहे. उन्होंने जंगल में सीधे इंट्री की, जबकि मायशा और अफसाना मुश्किल रास्तों से होकर पहुंचे.
अफसाना खान की धमाकेदार इंट्री
तितलियां सॉन्ग की सिंगर अफसाना खान ने शो में धमाकेदार इंट्री ली. उन्होंने खुलासा किया कि नवंबर में उनकी सगाई है. लेकिन उन्हें इस शो में आना भी जरूरी था. ऑसम मिरर ने उन्हें प्राणियों में बंदरिया बताया जिसे देखकर सिंगर अपनी हंसी नहीं रोक पाई.
Bigg Boss 15 : जानें कौन हैं अफसाना खान? टिकटॉक वीडियो पर मचा था बवाल, ऐसी है पर्सनल लाइफ
‘नागिन’ सिंगर ने सामने करण ने टेके घुटने
अकासा सिंह और करण कुंद्रा के बीच सर्वाइवल किट के लिए मुकाबला हुआ जिसमें एक्टर हार गये. जिसके बाद करण को जंगल के खतरनाक रास्तों से इंट्री लेनी पड़ी.
सिंगर अकासा सिंह और करण कुंद्रा की इंट्री
नागिन सिंगर अकासा सिंह ने इंट्री के साथ ही सलमान खान के साथ डांस किया. इसके बाद टीवी का चर्चित चेहरा करण कुंद्रा की धमाकेदार इंट्री की. सलमान ने कहा कि उन्हें टीवी का रॉक स्टार कहते हैं. ऑसम मिरर ने अकासा को प्राणियों में बिल्ली बताया. वहीं करण को भेड़िया बताया.
Bigg Boss 15: कौन है बिग बॉस की कंटेस्टेंट अकासा सिंह? ग्लैमरस फोटोज से बटोर चुकी हैं सुर्खियां, PHOTOS
डोनल बिष्ट देंगी बाकी कंटेस्टेंट को टक्कर
डोनल बिष्ट ने साफ कहा कि वो अपनी बातों को लेकर हमेशा क्लीयर रहती हैं. वो सिचुएशन से भागने वाली नहीं हैं. उमर ने उन्हें जंगल के प्राणियों में कबूतर कहा, वहीं ईशान ने उन्हें बटरफुल कहा.
Bigg Boss 15: कौन हैं डोनल बिष्ठ? डेटिंग लाइफ को लेकर कभी किया था ऐसा खुलासा
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए