ePaper

Bigg Boss 15: सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को डाला उलझन में, पैसों और परिवार में से चुनना होगा किसी एक को...VIDEO

Updated at : 13 Dec 2021 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15: सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को डाला उलझन में, पैसों और परिवार में से चुनना होगा किसी एक को...VIDEO

Bigg Boss 15: सुपरस्टार सलमान खान का शो 'बिग बॉस 15' उलझन पड़े पड़ाव से गुजरने वाला है. सलमान आज सोमवार को भी शो में नजर आयेंगे और बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे.

विज्ञापन

Bigg Boss 15: सुपरस्टार सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 15’ उलझन पड़े पड़ाव से गुजरने वाला है. सलमान आज सोमवार को भी शो में नजर आयेंगे और बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगे. वो घरवालों के लिए नया ट्विस्ट लेकर आये हैं. सभी कंटेस्टेंट्स को फैमिली और पैसों में से कोई एक चीज चुननी होगी. शो के कई प्रोमो सामने आये हैं जिसमें कंटेस्टेंट्स को इमोशनल होते देखा जा सकता है.

प्रोमो में सलमान कहते नजर आ रहे हैं कि, आप घरवालों को 15 लाख रूपये और अपने परिवार में से किसी एक को चुनना होगा. वो कहते नजर आ रहे हैं कि, आपको अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा, आप उनसे बात कर पायेंगे लेकिन दूसरे तरफ इसके बदले आपको 15 लाख रुपये गंवाने होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि घरवाले पैसों और परिवार में किसे चुनते हैं?

https://www.instagram.com/p/CXYvJzEjejN/

एक वीडियो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इमोशनल होते दिख रहे हैं. करण कुंद्रा कहते हैं कि लाइफ में एक समय ऐसा था जब वो पूरी तरह से टूट गये थे और उस समय सिर्फ उनका परिवार उनके साथ खड़ा था. वहीं तेजस्वी मिलने से इंकार करती हैं और बहुत इमोशनल हो जाती हैं. घरवालों को ऐसा देखकर खुद सलमान खान भी बेहद इमोशनल नजर आते हैं.

वहीं रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया. सलमान खान ने एपिसोड की शुरुआत में बिग बॉस 13 के विनर को श्रद्धांजलि दी. जैसे ही वह मंच पर आए, उन्होंने कहा, “आज बिग बॉस के हमारे विजेता का जन्मदिन है जो हमारे साथ नहीं रहे.” दर्शकों को तब बिग बॉस 13 के घर के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला कके सफर के विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया था. सलमान ने कहा, “अपूरणीय सिद्धार्थ शुक्ला.”

Also Read: सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर शहनाज गिल ने शेयर की ये तसवीर, फैंस बोले- कई बार शब्दों की जरूरत नहीं पड़ती

सलमान खान ने यह भी कहा, ‘आपने हमें बहुत जल्दी छोड़ दिया यार. आपको याद कर रहा हूं, और इस विशेष दिन पर आपको शुभकामनाएं देता हूं. और आज का एपिसोड आपके नाम.” बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेता और बिग बॉस सीजन 13 के विजेता का 2 सितंबर की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola