Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश का खुलासा- शादी के एक हफ्ते बाद ही मां को छोड़कर दुबई चले गये थे उनके पापा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2022 4:49 PM
एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश रियेलिटी शो बिग बॉस 15 में नजर आ रही हैं और वो शो की मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. हाल ही में उन्होंने शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के साथ बातचीत के दौरान अपनी फैमिली के राज खोले.

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश रियेलिटी शो बिग बॉस 15 में नजर आ रही हैं और वो शो की मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. हाल ही में उन्होंने शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल के साथ बातचीत के दौरान अपनी फैमिली के राज खोले. उन्होंने कहा कि उनके पिता एक एनआरआई (अनिवासी भारतीय) हैं और शादी के एक हफ्ते के बाद ही मां को अकेले छोड़कर देश से चले गये थे. उनकी मां यहां अकेली रह गईं थीं.

बिग बॉस 15 के एक फैन अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में तेजस्वी ने कहा, “जब मेरे माता-पिता की शादी हुई, तो एक हफ्ते में मेरे पिताजी दुबई के लिए रवाना हो गए. यह एक अरेंज मैरिज थी. वह डेढ़ साल तक नहीं आये. सारे रिश्तेदार और सब लोग मम्मी को बोलते थे, ‘धोखा दे के चला गया, ये नहीं आ रहा है, शादी करके भाग गया है’.

तेजस्वी ने कहा कि उनके माता-पिता एक-दूसरे को चिट्ठी लिखते थे और फोन बूथ पर बात करते थे. बहुत महंगा होता था उस समय. शमिता उनकी बात सनुकर कहते हैं, “इतना मुश्किल, यार,” इसके बाद तेजस्वीर ने कहा, “डेढ़ साल तक उन्होंने वहां सबकुछ सेटल किया, उन्होंने एक घर लिया, उसे एक बहुत अच्छी कार मिली, सब कुछ, फिर मम्मी वहां शिफ्ट हो गई, हर कोई बहुत खुश था. ”

तेजस्वी ने यह भी खुलासा किया कि, वह संयुक्त अरब अमीरात की निवासी थी और भारत में छह महीने से अधिक समय तक नहीं रह सकते थे. उन्होंने एक घटना के बारे में बताया, “एक बार तो मैं गईं वहां और शाम को लौट आई. क्योंकि मुझे भारत से बाहर निकलना था और फिर वापस आना था इसलिए मैं दुबई गई और शाम को वापस आ गयी.”

बता दें कि बिग बॉस तेजस्वी, करण कुंद्रा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों घर में मिले और दोनों एकदूसरे को पसंद करने लगे हैं. वहीं तेजस्वी सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं और उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वो शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं.

तेजस्वी ने 2612′ से टीवी इंडस्ट्री में एंट्री की थी. जिसके बाद वे ‘स्वरागिनी’, ‘संस्कार’, ‘पहरेदार पिया की’, ‘रिश्ता’, ‘कर्ण संगिनी’, ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का में नजर आ चुकी हैं. एक्टिंग के अलावा तेजस्वी प्रकाश क्वालिफाइड इंजीनियर हैं. उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रोनिक्स और कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










