Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar LIVE Updates : क्या जैस्मिन और निशांत हैं रुबीना की कठपुतली, जाने किसके सर लटक रही है Elimination की तलवार

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 14 day 29 weekend ka vaar : बिग बॉस के 14वें सीजन को दर्शक काफी पसंद कर रहे है. इस हफ्ते वीकेंड के वार काफी मजेदार होने वाला है. आपको बता दें सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते डबल एविक्शन होने की खबर होने वाली है. रिपोर्ट्स की मानें तो अब वक्त आ गया है इस घर से एक नहीं बल्कि दो-दो सदस्यों की छुट्टी होने का. बिग बॉस की जानकारियां देने वाले सोशल मीडिया हैंडल द खबरी की मानें तो इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो सदस्य घर से बाहर होने वाले हैं. बताया जा रहा है कि ये इविक्शन इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में नहीं होगा बल्कि इसे बाद में किया जाएगा. सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने इस हफ्ते के नॉमिनेशन के दौरान जान कुमार सानू के ऊपर नेपोटिज्म से जुड़ा कमेंट किया था. राहुल के इस बयान की काफी आलोचना भी हुई थीं. वहीं, राहुल और जैस्मिन का भी जबरदस्त झगड़ा हुआ था, जिससे काफी हंगामा मचा था. वहीं, सलमान राहुल की इस हरकत पर बेहद गुस्सा है और उनकी जबरदस्त क्लास लगाने वाले है. इस एपिसोड की पल पल की जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ…LIVE Updates

विज्ञापन

सलमान ने कहा कभी कभी किसी का सफर शो में कम दिनों का होता है

सलमान ने कहा कि कभी कभी शो में किसी का सफर काफी कम दिनों का होता है. ऐसा लग रहा है कि इस हफ्ते कविता कौशिश शो से बाहर होने वाली है, क्योंकि वो पिछले ही दिनों वो शो में इंट्री की थी.

रुबीना पर गुस्सा हो गए सलमान

सलमान ने रुबीना को समझाते हुए कहा कि उन्होंने जैस्मिन और राहुल के मुद्दे में आग मे घी डालने का काम किया. इसपर रुबीना सलमान से बहस करने लगी. सलमान ने रुबीना को कहा कि आप बोलती जाएं, ऑडियंस सुन रही हैं.

सलमान ने सुलझाया राहुल और जैस्मिल का मुद्दा

पिछले हफ्ते राहुल और जैस्मिन के बीच लड़ाई हो गई थी. सलमान ने जैस्मिन को समझाते हुए कहा कि राहुल ने टास्क में उनके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं करना चाह रहे थे, इसके अलावा उन्होंने एक रिकार्डिंग भी सुनाया जिसमें राहुल प्लीज कह रहे थे.

मुझे तो पता ही नहीं था नेपोटिज्म क्या होता है

सलमान खान ने वीकेंड का वार में राहुल वैद्य को समझाते हुए कहा कि उन्हें पहले पता भी नहीं था कि नेपोटिज्म क्या होता है. लोगों में टैलेंट होता है जिससे वो आगे बढ़ते हैं. सलमान ने शाहरुख खान और अक्षय कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि वो अपने टैलेंट पर आगे आगे हैं.

क्या जैस्मिन और निशांत हैं रुबीना की कठपुतली

एक टास्क के तहत लोगों के बीच आपसी सहमति से बताना था कि घरवालों में से कौन रुबीना के कठपुतली हैं. इसपर लोगों ने जैस्मिन और निशांत का नाम सबसे ज्यादा लोगों ने लिया.

सलमान ने जैस्मिन की खींचाई की

सलमान ने आज के एपिसोड में जैस्मिन से बीते सप्ताह के बारे में बताते हुए कहा कि उनके आंसू को देखकर लोगों का दिल भर आया और बाद में दिल भर गया,

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola