ePaper

PHOTOS: स्टाइलिश आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखी हिना खान, तस्वीरें देखते ही हो जायेंगे फ़िदा

Updated at : 17 Oct 2020 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: स्टाइलिश आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखी हिना खान, तस्वीरें देखते ही हो जायेंगे फ़िदा

Hina Khan Photo : हिना खान (Hina Khan) इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में छाई हुई है. तूफानी सीनियर बनकर हिना जमकर सुर्खियां बटोर रही है. आये दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरों के कारण फैंस के दिलों पर राज करती है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है औऱ खूब देखी जाती है.

विज्ञापन

Hina Khan Photo : हिना खान (Hina Khan) इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में छाई हुई है. तूफानी सीनियर बनकर हिना जमकर सुर्खियां बटोर रही है. आये दिन एक्ट्रेस अपनी तसवीरों के कारण फैंस के दिलों पर राज करती है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है औऱ खूब देखी जाती है.

हिना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तसवीर पोस्ट की है, जिसमें नो काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही है. एक्ट्रेस ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. उनका ये खास लुक बिग बॉस 14 के लिए है.

https://www.instagram.com/p/CGaO51CJ2p1/
https://www.instagram.com/p/CGaXJB-pDpf/

इन तसवीरों को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आपकी खूबसूरती के लिए कोई शब्द नहीं है’. एक ने लिखा, ‘बिग बॉस 14 के लिए आपके आउटफिट्स बहुत सुन्दर है’. एक ने लिखा, ‘आग ही आग’. एक ने लिखा, ‘माशा अल्लाह’. वहीं कई यूजर्स ने हिना की इस तसवीर को बेहद खूबसूरत बताया.

https://www.instagram.com/p/CGaO3JeJzpR/

इससे पहले सोशल मीडिया पर हिना खान का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक्ट्रेस ‘राम चाहे लीला चाहे’ पर कमाल के डांस मूव्स करती दिखाई दी थी. वहीं, वीडियो को देखकर फैंस ने एक्ट्रेस की एक्सप्रेशंस की देखकर खूब तारीफ की.

https://www.instagram.com/p/CGFCenAJNGH/

हाल ही में पिंकविला से बात करते हुए हिना ने बताया था कि ‘मैंने लंबे समय तक एक शो (ये रिश्ता क्या कहलाता है) किया. उस समय के दौरान मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन मुझे उन्हें मना करना पड़ा. शो के दौरान मैंने कई सारे चांस मिस कर दिए. उन्होंने आगे बताया था, उसके बाद जब मैंने शो छोड़ कर आगे बढ़ने का फैसला किया, यह बिल्कुल भी आसान नहीं था. हिना के मुताबिक, इस शो ने दर्शकों के बीच उनकी इमेज को रूढ़ीवादी बना दिया था, जिसे वह तोड़ना चाहती थीं. इसीलिए उन्होंने ये शो छोड़ने का फैसला लिया था.

Also Read: श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने बीच पर कराया कातिलाना फोटोशूट, VIDEO में दिखा स्टाइलिश अंदाज

कुछ समय पहले ही हिना टाइम्‍स टॉप 20 मोस्‍ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola