ePaper

श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने बीच पर कराया कातिलाना फोटोशूट, VIDEO में दिखा स्टाइलिश अंदाज

Updated at : 19 Oct 2020 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने बीच पर कराया कातिलाना फोटोशूट, VIDEO में दिखा स्टाइलिश अंदाज

Shweta Tiwari daughter palak tiwari beach video : श्‍वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपनी तसवीरों और वीडियोज के कारण पलक खबरों में छाई रहती है. एक बार फिर से एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने बीच पर फोटोशूट करवाया है, जिसकी तसवीरें देखकर आप उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे.

पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी हद से ज्यादा खूबसूरत तसवीरें पोस्ट की है, जिसे देखने के बाद लोगों की नजरें उसपर ही टिकी रह गई है. एक्ट्रेस ने तसवीरों के साथ वीडियो भी शेयर किया है. पलक का ये ग्लैमरस अवतार फैंस को काफी पसन्द आ रहा है. बता दें कि पलक के सोशल मीडिया पर हजारों फैन्स हैं, जो उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट्स करते हैं.

https://www.instagram.com/p/CGaYo18n3xJ/

इन तस्वीरों में पलक ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है, जो उन पर काफी जंच रही है. इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन की जगह ढेर सारे इमोजी शेयर किए हैं. वहीं यूजर्स पलक की तसवीरों पर खूब कमेंट कर रहे है. उनका कमेंट बॉक्स उनकी तारीफों के कमेंट्स से भरा पड़ा है. बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपनी तसवीरें शेयर कर फैंस की धड़कनें तेज करती रहती है.

https://www.instagram.com/p/CGaJK6-nhPn/

पलक विवेक ओबेरॉय संग फिल्‍म रोज़ी- द सैफरन चैप्‍टर से डेब्‍यू करने जा रही हैं. फिल्‍म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी. फिल्‍म को विशाल रंजन मिश्रा डायरेक्‍ट कर रहे हैं. फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर गुरुग्राम में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होगी. इसकी कहानी कॉल सेंटर में काम करने वाली उस लड़की पर है जो अचानक शहर से लापता हो जाती है.

Also Read: The Kapil Sharma Show : क्या सच में कपिल ने पत्नी गिन्नी की मैक्सी पहनी हैं? कॉमेडी किंग का ये जवाब है दिलचस्प

बता दें कि, पलक अभिनेत्री श्‍वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं. श्‍वेता ने अपनी शिकायत में कहा था कि राजा अक्‍सर शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता था. जिसके बाद श्‍वेता ने राजा से तलाक ले लिया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola