ePaper

Bigg Boss के घर में ये सदस्य बना नया कैप्टन, घरवालों के बीच दिखी बौखलाहट

Updated at : 16 Dec 2020 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss के घर में ये सदस्य बना नया कैप्टन, घरवालों के बीच दिखी बौखलाहट

Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 New Captain, Bigg Boss 14 elimination, Salman Khan hosting Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के नए कैप्टन का ऐलान हो चुका है. खबरों की मानें तो राखी सावंत (Rakhi Sawant) को घर का नया कैप्टन बनाया गया है. मस्ती और अपने बिंदासपन के कारण जानी जाने वाली राखी कैप्टन के रुप में अपना क्या रंग दिखाती हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. पर सुनने में आया है कि घर की नई कैप्टन बनने के लिए घर की हसीनाओं के बीच एक अलग तरह की बौखलाहट देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के नए कैप्टन का ऐलान हो चुका है. खबरों की मानें तो राखी सावंत (Rakhi Sawant) को घर का नया कैप्टन बनाया गया है. मस्ती और अपने बिंदासपन के कारण जानी जाने वाली राखी कैप्टन के रुप में अपना क्या रंग दिखाती हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. पर सुनने में आया है कि घर की नई कैप्टन बनने के लिए घर की हसीनाओं के बीच एक अलग तरह की बौखलाहट देखने को मिल रही है.

कैप्टन बनने के बाद राखी की खुशी का नहीं है कोई ठिकाना

द खबरी के ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि राखी सावंत (Bigg Boss 14) ने कैप्टेंसी टास्क जीत लिया है. इस टास्क को जीतने के लिए कश्मीरा शाह, जैस्मिन भसीन और निक्की तम्बोली जमकर मेहनत करती हुई नजर आई थीं. फिलहाल तो राखी सावंत (Rakhi Sawant) घर की नई कैप्टन बन चुकी हैं और ऐसे में उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा.

बिग बॉस सीजन 1 में नजर आ चुकी हैं राखी, इंटरटेंमेंट का पावर हाउस मानते हैं फैंस

आपको बता दें राखी सावंत (Rakhi Sawant) बिग बॉस के सीजन 1 (Bigg Boss) में भी नजर आ चुकी हैं. वैसे बिग बॉस सीजन 14 में वो चैलेंजर के रुप में नजर आ रही हैं. दर्शकों को राखी का अंदाज काफी पसंद आ रहा है. फैंन कह रहे हैं कि राखी बिग बॉस की जान बन चुकी हैं.

चैलेंजर्स के रुप में हुई है एक्स कंटेस्टेंट की इंट्री

बिग बॉस 14 के इस सीजन में पहली बार ऐसा देखने को मिलने वाला है जब एक्स प्रतियोगी विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन, मनु पंजाबी, अर्शी ख़ान और राखी सावंत, न सिर्फ पहले से घर में मौजूद प्रतिभागियों के साथ खेलेंगे, बल्कि वो शो के विनर भी बन सकते हैं.

इन सदस्यों की हुई शो में दोबारा से इंट्री

इस साल के सीजन की तो इस बार के फाइनलिस्ट में रुबीना दिलाइक, जैस्मिन भसीन, अभिनव शुक्ला और एजाज खान ने जगह बनाई थी. पर अब शो में फिर से एली गोनी, निकी तंबोली और राहुल वैद्य की दोबारा से इंट्री हो चुकी है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola