Bigg Boss 14 October 23 episode Updates : इस गलती की वजह से बिग बॉस ने छीनी निशांत से कैप्टेंसी, राहुल पर भड़कीं पवित्रा, यहां देखें पूरा अपडेट
Bigg Boss 14 October 23 episode LIVE Updates, Nishant Singh Malkani first captain, Nikki Tamboli Bold Photos : रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ से शहजाद देओल बाहर हो गए है. निशांत सिंह मलकानी घर के पहले कैप्टन बन गए हैं. निशांत सिंह मलकानी को पूरे हफ्ते के लिए एक खास कमरा दिया जाएगा, जिसमें अलग से एक बाथरूम भी अटैच होगा. कैप्टेंसी टास्क को लेकर जान सानू, राहुल वैद्य, निशांत सिंह मलकानी और निक्की तम्बोली की दोस्ती में बहस भी हुई. जान सानू, निक्की की बातों से बेहद नाराज होते दिखे. पवित्रा पुनिया और एजाज खान को पहले घर से बेघर कर दिया गया था. इसके बाद देर रात इमरजेंसी लगाकर दोनों को घर के अंदर दोबारा एंट्री दी गई थी. दोनों को घर के नए एरिया (रेड जोन) में रखा गया है. यहां देखें शो का LIVE Updates :
टास्क के विनर बने निक्की और जान
बिग बॉस ने एक टास्क दिय जिसमें अभिनव को रुबीना का फेशियल करना था और जान को निक्की का. इसके बाद दोनों जोड़ी को डंडिया करना था और वीडियो बनाने थे. निक्की ने जान के साथ डंडिया किया, वहीं अभिनव से रुबीना के साथ डंडिया किया. इसके बाद राहुल, जैस्मिन और निशांत को फैसला करना था कि दोनों में से कौन विजेता है. टास्क के विनर निक्की और जान बने.
राहुल पर भड़की निक्की
निक्की ने राहुल से कहा कि, वह पीछे से खेलते हैं सामने आकर कुछ नहीं कहते. जिसके बाद दोनों के बीच तू तू मैं मैं हुई.
पूरा घर राहुल के विरोध में
राहुल वैद्य ने साफ कहा कि किसी पर क्रश होना कोई बुरी बात नहीं है. उसने कुछ गलत नहीं कहा. सभी घर के लोग पवित्रा को सपोर्ट करते दिखे और राहुल के विरोध में दिखे.
राहुल पर भड़की पवित्रा
निक्की और जान ने पवित्रा को बताया कि उन्होंने राहुल को बोला है कि उनका अभिनव शुक्ला पर क्रश है. जिसके बाद पवित्रा उनपर भड़कती नजर आईं. राहुल ने कहा कि सलमान सर के सामने आपने कहा था कि अभिनव के साथ वह डेट पर जाना चाहती है. पवित्रा ने कहा कि उसने सिर्फ यही कहा था कि वह उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं. क्रश है ये नहीं कहा था. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस होने लगी. पवित्रा ने राहुल को कहा कि वह उसे चीर देगी अगर उसके करेक्टर पर लांछन लगाया तो.
अभिनव ने साधा निक्की पर निशाना
अभिनव ने रुबीना से कहा कि, निक्की ने जब पिछले सीजन देखा था, उसे पता था कि नॉमिनेशन डिस्कस करना नियम उल्लंघन है. उसने निशांत को क्यों नहीं बताया. रुबीना ने कहा कि उन्होंने दोस्ती का फायदा उठाया. अभिनव ने निशांत से भी कहा कि उन्हें निक्की ने कुछ ऐसा बताया था. निशांत ने साफ इंकार किया.
निशांत को बिग बॉस ने कैप्टेंसी से किया बर्खास्त
बिग बॉस ने निशांत से कहा, फिलहाल आप इस कैप्टेंसी के लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी लापरवाही को देखते हुए बिग बॉस उन्हें इसी वक्त कैप्टेंसी से बर्खास्त करते हैं. आप अपना सारा सामाना कैप्टन रूम से निकाल लें. निशांत बिग बॉस को सॉरी कहते नजर आए.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए