Bigg Boss 14: मीडिया के तीखे सवालों के में उलझे घरवाले, अली गोनी से लेकर राखी सावंत पर लगे ये आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bigg Boss 14:  मीडिया के तीखे सवालों के में उलझे घरवाले, अली गोनी से लेकर राखी सावंत पर लगे ये आरोप

Bigg Boss 14: बिग बॉस के सीजन 14 में आज के एपिसोड में काम्या पंजाबी कुछ मीडियाकर्मियों के साथ घर में एंट्री हुई है. आपको बता दें आज मीडिया के लोग ‘बिग बॉस 14’ के सभी सदस्यों से तीखे सवालों के जवाब पूछने रहे हैं. इन सवालों का जवाब देने में घरवालों के पसीने छूटने रहे हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस के सीजन 14 में आज के एपिसोड में काम्या पंजाबी कुछ मीडियाकर्मियों के साथ घर में एंट्री हुई है. आपको बता दें आज मीडिया के लोग ‘बिग बॉस 14’ के सभी सदस्यों से तीखे सवालों के जवाब पूछने रहे हैं. इन सवालों का जवाब देने में घरवालों के पसीने छूटने रहे हैं. आपको बता दें इंटरनेंटमेंट का पिटारा मानी जाने वाली राखी सावंत पर भी इल्जाम लग रहे हैं. राखी का कहना है पति की जिद की वजह से वो आज तक अपने फैंस को रितेश से नहीं मिलवा पाई हैं. हालांकि बहुत से लोग ऐसे हैं जिनको राखी सावंत के इन दावों पर जरा भी यकीन नहीं है. लोगो का मानना है कि लाइमलाइट में बने रहने के लिए राखी सावंत शादी का झूठ बोल रही हैं.

अभिवन शुक्ला के बारे में मीडिया ने पूछा ये सवाल

एक मीडियाकर्मी ने अभिनव शुक्ला से कहा क्या आप पति पत्नी खेलते खेलते थके नहीं हैं. क्या आपको कभी भी इस बात का अफसोस हुआ है कि आपकी पर्सनल लाइफ नेशनल टीवी पर खुलकर सामने आ गई है. अभिनव शुक्ला के साथ बैठे अली गोनी का भी कुछ ऐसा ही हाल था. मीडिया ने अली गोनी से गेम के बारे में कई सवाल किए. एक मीडिया कर्मी ने अली गोनी से पूछा कि वैसे तो आप रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) को अपनी बहन कहते हैं लेकिन जब भी राहुल वैद्य और उनकी लड़ाई होती है आप चुप रह जाते हैं. इस बात पर अली गोनी कहते हैं जिस दिन घर में हाथ उठा उस दिन मुझे लगा कि जब सब अपनी मर्जी से गेम खेल सकते हैं तो मैं भी अपने दोस्त को सपोर्ट करूंगा.

राहुल वैद्य से मीडियाकर्मी ने पूछा ये सवाल, रुबीना ने बजाई तालियां

एक पत्रकार राहुल वैद्य से पूछते हैं कि ऐसा लगता है कि वो बेवजह रुबीना दिलाइक को ही टारगेट करते हैं. ऐसा लगता है कि वो जानबूझकर उनपर निशाना साध रहे हैं. राहुल वैद्य पर हुए इन तीखे हमलों के बाद जब रुबीना दिलाइक को पत्रकार घेरते हैं, तो वो जमकर ताली बजाते दिखते हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola