ePaper

Bigg Boss 14: कौन हैं अभिनव शुक्ला, इस किरदार की वजह से झेलना पड़ा था लोगों का गुस्‍सा, ऐसी है पर्सनल लाईफ

Updated at : 04 Oct 2020 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14: कौन हैं अभिनव शुक्ला, इस किरदार की वजह से झेलना पड़ा था लोगों का गुस्‍सा, ऐसी है पर्सनल लाईफ

bigg boss 14 know about abhinav shukla marriage with rubina dilaik actor was trolled by people because of this character unknown facts bud : सीरियल 'छोटी बहू' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में नजर आ चुके स्टार अभिनव शुक्ला बिग बॉस के खेल का हिस्सा बनने जा रहे हैं. वह अपनी पत्नी रुबीना दिलाइक के साथ बिग बॉस 14 के घर में धमाकेदार एंट्री मारेंगे. सलमान के शो में इस कपल ने मेकर्स से काफी मोटी रकम ली है.

विज्ञापन

Bigg Boss 14 Abhinav Shukla : सीरियल ‘छोटी बहू’ और ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में नजर आ चुके स्टार अभिनव शुक्ला बिग बॉस के खेल का हिस्सा बनने जा रहे हैं. वह अपनी पत्नी रुबीना दिलाइक के साथ बिग बॉस 14 के घर में धमाकेदार एंट्री मारेंगे. सलमान के शो में इस कपल ने मेकर्स से काफी मोटी रकम ली है. मीडिया रिपोर्ट्स हर हफ्ते दोनों 20 लाख रुपए की फीस लेने वाले हैं. इस वजह से यह कपल लगातार लाइमलाइट में बना हुआ है. जानें कौन हैं अभिनव शुक्ला?

इस शो से की थी करियर की शुरूआत

अभिनव शुक्ला एक मॉडल, टीवी और फिल्म एक्‍टर हैं. उन्होंने कई टीवी शो में अभिनय किया है. अभिनव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी शो ‘जाने क्या बात हुई’ से की थी. इसके बाद कई टीवी शोज में नजर आए जिनमें छोटी बहू, जर्सी नंबर-10, गीत, एक हजारों में मेरी बहना है, हिटलर दीदी, बदलते रिश्तों की दास्तां, दिया और बाती हम, सिलसिले बदलते रिश्तों का आदि टीवी शोज शामिल हैं. इसके बाद उन्‍होंने फिल्म ‘जय हो’ से डेब्यू किया था. इसके बाद वह फिल्म रोर, अक्सर 2 और लुका छिपी में दिखाई दिए थे.

https://www.instagram.com/p/CEGeKkNnYTP/

रुबीना संग की है शादी

अभिनव कोहली ने अपनी छोटी बहू – सिंदूर बिन सुहागन की को-स्‍टार रुबीना दिलाइक से 21 जून, 2018 को शादी की थी. इस जोड़ी ने शिमला में एक भव्य शादी की थी. रुबीना और अभिनव की पहली मुलाकात एक गणपति पूजा के दौरान हुई थी. दोनों के एक कॉमन फ्रेंड के घर पर गणेश पूजा में शामिल होने पहुंचे थे. इसके बाद दोनों के बीच दोस्‍ती हुई और फिर प्‍यार और अब शादी.

https://www.instagram.com/p/B5cxBkTHRDq/

जुड़ा है ये विवाद

सीरियल ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ में अभिनव शुक्ला ने निगेटिव किरदार निभाया था. उन्‍होंने शो में एक ऐसे पति का किरदार निभाया था जो कि अपनी पत्नी के साथ जमकर घरेलू हिंसा करता था. इस रोल की वजह से अभिनव शुक्ला लोगों के गुस्से का शिकार हो गए थे. इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्‍हें जमकर ट्रोल किया गया था. लोगों के इस विरोध ने उनकी मुश्किलें काफी बढ़ा दी थीं.

https://www.instagram.com/p/B3AMqbynYBy/

सोशल मीडिया पर रहती हैं खासा एक्टिव

अभिनव शुक्ला एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आये दिन वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं. वह पत्‍नी रुबीना के साथ रोमांटिक तसवीरें भी शेयर करते हैं. दोनों की वेकेशन की तसवीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लोग इन तसवीरों पर जमकर कमेंट्स करते हैं.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola