Bigg Boss 14 से बाहर आते ही विकास गुप्ता ने अंकिता लोखंडे और विकी जैन के साथ शेयर किया फोटो, Viral होने लगी तस्वीर

Updated at : 16 Dec 2020 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 से बाहर आते ही विकास गुप्ता ने अंकिता लोखंडे और विकी जैन के साथ शेयर किया फोटो, Viral होने लगी तस्वीर

Bigg Boss 14, Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 Challengers: बिग बॉस 14 में चैलेंजर्स के रुप में आने वाले विकास गुप्ता को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. बिग बॉस सीजन 14 से बाहर आते हुई ही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ क्वालिटी टाइम बीताते हुए तस्वीरें शेयर किया है. वैसे सूत्रों की माने तो फिलहाल विकास आइसोलेशन में हैं और ये तस्वीरें उनके बिग बॉस में जाने के पहले की है. इन तस्वीरों में विका, अंकिता और विकी की स्माइल फैंस को पसंद आ रही है.

विज्ञापन

बिग बॉस 14 में चैलेंजर्स के रुप में आने वाले विकास गुप्ता को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. बिग बॉस सीजन 14 से बाहर आते हुई ही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन के साथ क्वालिटी टाइम बीताते हुए तस्वीरें शेयर किया है. वैसे सूत्रों की माने तो फिलहाल विकास आइसोलेशन में हैं और ये तस्वीरें उनके बिग बॉस में जाने के पहले की है. इन तस्वीरों में विका, अंकिता और विकी की स्माइल फैंस को पसंद आ रही है.

https://www.instagram.com/p/CI2HyjHn1tt/

Bigg Boss 14 से बाहर आने के बाद वायरल हुआ था विकास का ये वीडियो

पिछले दिनों बिग बॉस से बाहर आने के बाद विकास गुप्ता का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. विकास वीडियो में कहते हैं, ‘आप सभी को हैल्लो, हां मैं बिग बॉस हाउस से बाहर आ चुका हूं. मैंने अपने आप को कैद कर लिया एक जगह पर. मैं अकेले हूं और जो मेरे साथ हुआ उसे समझने की कोशिश कर रहा हूं. मैंने बहुत कुछ बोला. मैंने अपने आप को देखकर रो दिया.’

https://www.instagram.com/p/CIznhxQnd2G/

विकास आगे कहते हैं, ‘समय बहुत चीजें कराता है. अपने ही हर्ट करते हैं। इसलिए हमें अपने खुद से खुशियों का रास्ता देखना होगा. मैंने भी रास्ता खोजने वाला हूं, मुझे पता है कि मैं इसे खोज लूंगा .यह ठीक है. मैंने गलती की थी, जिसकी मुझे सजा मिली. बाकि, हम सभी प्रार्थना और दुआ करते हैं कि हम सभी के साथ अच्छी चीजें हो. मैं बिल्कुल निराश नहीं हूं और आप लोग परेशान न हों.’ वीडियो के साथ विकास ने कैप्शन लिखा- ‘लाइफ आसान नहीं होती फिर भी हम जीतेंगे. शुक्रिया आप सभी के प्यार के लिए। चलिए दूसरे मौके खोजते हैं जिनकी हमें आवश्यकता है.’

बिग बॉस 14 में चैलेंजर्स के रुप में इन एक्स कंटेस्टेंट्स की हुई थी इंट्री

तूफानी सीनियर्स के बाद हाल ही में बिग बॉस के एक्स प्रतियोगियों को चैलेंजर्स के तौर पर बिग बॉस में लाया गया. अर्शी खान, विकास गुप्ता, मनु पंजाबी, राखी सावंत और कश्मीरा शाह.

अर्शी खान को विकास ने दे दिया था पूल में धक्का, निकलना पड़ा शो से बाहर

बीते दिनों विकास गुप्ता को शो से टाटा बाय बाय कह दिया गया क्योंकि एक विवाद के बाद विकास गुप्ता ने अर्शी खान को पूल में धक्का दे दिया था. जिसके बाद बिग बॉस ने विकास गुप्ता को घर से बाहर जाने को कह दिया. विकास यह कहते हुए घर से बाहर निकले कि दर्शक देख रहे हैं. उन्हें कुछ नहीं कहना है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola