Bigg Boss 14 Day 2 Updates : पूरे हफ्ते बिकनी में रहेंगे निशांत, जान सानू ने ट्रिम करवा दिए बाल, सारा ने उतार दी जैकेट, पढ़ें पूरा अपडेट
Bigg Boss 14 Episode 2 LIVE Updates, Bigg Boss October 5 Episode 2020, LIVE Streaming Online : बिग बॉस 14 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. आज घर में कंटेंस्टेंट्स का दूसरा दिन है. पहले दिन तूफानी सीनियर्स यानी सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान ने घर के सदस्यों को अलग अलग ड्यूटी बांटनी चाही. हालांकि इस बात को लेकर जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली के बीच बहस देखी गई. वहीं निक्की और शहजाद देओल के बीच तूतू-मैं मैं भी हुई. आज तूफानी सीनियर्स रिजेक्टिड कंटेंस्टेंट्स को घर के अंदर एंट्री करने के लिए अजीबोगरीब डिमांड करेंगे. क्या ये उनकी डिमांड पूरी करेंगे? बिग बॉस 14 के आज के एपिसोड के बारे में जानने के लिए यहां देखें LIVE Updates :
सारा ने सरेआम उतार दी जैकेट
सारा और निक्की के बीच कपड़ों को लेकर बहस हुई. निक्की ने कहा कि तुमने मेरी जैकेट पहनी है. जिसपर सारा भड़क गई और उसने निक्की की जैकेट उतार कर फेंक दिया. बता दें कि दोनों की बहस हिना खान से अपने सामान मांगने को लेकर हुई. गौहर खान बार बार सबको समझा रही है जरूरत के हिसाब से सब सामान मांगे. निक्की सारा के इंसानियत वाले कमेंट पर भड़क गईं. हालांकि दोनों ने बाद में पैचअप कर लिया. एक दिन में सभी घरवालों को सिर्फ 7 चीजें मांगनी है. आपसी सहमति से सभी सदस्यों को 7 चीजें डिसाइड करनी है.
जैस्मिन और रुबीना के बीच बहस
रुबीना ने सीनियर हिना खान से जूते और चप्पल की मांग की. वहीं जैस्मिन ने मेकअप के सामान की मांग की. रुबीना इस बात पर अड़ी रही कि वह रोज नंगे पैर चल रही है, उन्होंने किसी से चप्पल लिए हैं. बता दें कि हिना खान के पास सभी कंटेंस्टेंट के सामान हैं.
इन्हें मिली इंट्री, बिग बॉस ने पलट दी बाजी
बिग बॉस ने बाजी पलटते हुए कहा कि घर के अंदर जाने का निर्णय तूफानी सीनियर्स नहीं बल्कि खुद रिजेक्टिड सदस्य ही लेंगे. घर का कोई सदस्य इसमें उनकी मदद नहीं करेंगे. चारों ने फैसला किया कि रुबीना के प्रदर्शन ने निराश किया. ऐसे में अब सारा, निशांत और जान सानू की घर के अंदर इंट्री हो गई. वहीं रुबीना अगले आदेश तक गार्डन एरिया में ही रहेंगी.
दूसरा राउंड
रुबीना ने 50 से ज्यादा मिर्ची खाकर टास्क पूरा किया. दूसरा रांउड पूरा नहीं कर पाई सारा. निशांत को एक हफ्ते तक अपने माथे पर रिजेक्टिड लिखवा कर रखना होगा. उन्होंने हां किया. वहीं जान सानू को ट्रीमर लेकर सिर के बीच के बालों को उड़ाना होगा. जान ने हामी भरी. हालांकि उनके बाल एक तरफ से बाल ट्रिम किए.
पहले राउंड में इन तीन कंटेंस्टेंट की हां, रुबीना की ना
सिद्धार्थ शुक्ला ने रुबीना को अंदर आने के लिए टास्क दिया कि, हम आपको अंदर आने देते हैं लेकिन एक हफ्ते तक आपको एक ही कपड़े में रहना होगा. मेकअप नहीं मिलेगा. रुबीना ने मना कर दिया. निशांत को घर के अंदर आने के लिए पूरे हफ्ते बिकनी पहनकर रखना होगा. निशांत ने हां कहा. सारा को शोल्डर लेंथ तक बाल काटने होंगे. सारा मान गईं. वहीं जान सानू को 1 मिनट तक 5 किलो का भार उठा कर रखने को कहा गया. सानू ने हां किया.
इंट्री पास टास्क
इस टास्क के अनुसार, घर के तीनों सीनियर्स के द्वारा दिए गए कार्यो को पूरा कर घर के अंदर आने का मौका मिलेगा. वह अपने ऊपर लगे रिजेक्टिड के ठप्पे को हटा सकते हैं. रुबीना, सारा, जान सानू और निशांत को घर के अंदर आने का मौका मिल सकता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए