Bigg Boss 14 day 16 Weekend Ka Vaar Updates : फ्रेशर के हाथों में Elimation की चाभी, जानिए कौैन हो सकता है घर से बेघर
Bigg Boss 14 day 16 weekend ka vaar : बिग बॉस के इस हफ्ते के वीकेंड के वार में काफी मजा आने वाला है. आज के शो में घर कि सदस्य रुबीना को होस्ट सलमान खान से डांट मिलेगी. इसके अलावा इस बार सारे फ्रेशर को इस हफ्ते एविक्शन का फैसला लेना होगा. आपको बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं जिनमें जान कुमार सानू, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक, शहजाद देओल और जैस्मिन भसीन का नाम है. इस एपिसोड की पल पल की जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ…LIVE Updates
बॉटम 3 में ये तीन सदस्य
शो में एलिमिनेशन की तलवार शहजाद, अभिनव और जान से सिर लटक गई है. ये तीनों बॉटल 3 में हैं और सारे फ्रेशर को ये डिसाइड करना है कि इनमें से कौन घर से बेघर होगा.
जान सानू हो सकते हैं घर से बेघर
खबरों की मानें तो जान कुमार सानू को सबसे कम वोट मिले हैं लेकिन मेकर्स अभी उनको घर से बेघर नहीं करने वाले हैं.
एजाज पर जैस्मिन ने लगाया गंभीर आरोप
जैस्मिन ने एजाज से कहा कि वो टास्क में उनसे ज्यादा करीब आने की कोशिश कर रही थीं, जिसमें वो कंफर्टेबल नहीं थी. एजाज ने कहा कि वो जैस्मिन को टास्क में मदद कर रहे थे.
राहुल के प्रति रुबीना ने लगाए इल्जाम
रुबीना ने राहुल पर इल्जाम लगाया वो उनको जबरदस्ती टास्क में नॉमिनेट किया. इसपर सलमान ने कहा कि रुबीना किसी को बात करने का मौका नहीं देती.
निकी तंबोली के बारे में ये कह गए सलमान
सलमान खान ने निकी तंबोली के बारे में कहा कि वो शो में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने ये भी कहा कि निकी किसी का सामना करने से नहीं डरती.
सलमान ने समझाया तब रुबीना ने किया टास्क
बिग बॉस ने एक टास्क दिया था जिसमें घर वालों को ये बताना था कि रुबीना और निकी में से किसके दिमाग में ज्यादा कचड़ा है ये बताना था, रुबीना ने इस टास्क में भाग लेना जरूरी नहीं समझा. इस पर सलमान ने उन्हें डांट भी पड़ी, पर बाद में उन्होंने सलमान से समझाने पर टास्क ने भाग लिया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए