ePaper

Bigg Boss 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार ने लगाई स्वीमिंग पूल में डुबकी, Viral हो रहा है Video

Updated at : 11 Nov 2020 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार ने लगाई स्वीमिंग पूल में डुबकी, Viral हो रहा है Video

Bigg Boss 14 Updates, Bigg Boss 14 Contestant Rahul vaidya, Rahul Vaidya Girl Friend Disha Parmar: बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट और गायक राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार सोशल मीडिया पर छा गई हैं. कारण ये है कि राहुल बिग बॉस के एपिसोड में दिशा के बारे में बताने वाले हैं एवं उन्हें सबके सामने प्रपोज भी करने वाले हैं. दिशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों के होश ही उड़ा दिए. इस वीडियो में दिशा परमार स्विमिंग पूल के अंदर डुबकी लगाती हुई नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट और गायक राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार सोशल मीडिया पर छा गई हैं. कारण ये है कि राहुल बिग बॉस के एपिसोड में दिशा के बारे में बताने वाले हैं एवं उन्हें सबके सामने प्रपोज भी करने वाले हैं. दिशा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों के होश ही उड़ा दिए. इस वीडियो में दिशा परमार स्विमिंग पूल के अंदर डुबकी लगाती हुई नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/B2i2AWdHkxv/?utm_source=ig_embed

बिग बॉस 14 के कारण चर्चा में आ गए हैं राहुल वैद्य

बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट के रुप में राहुल इन दिनों काफी चर्चा में हैं. राहुल को लोग इंटरटेनर मान रहे हैं और ये भी साबित हो गया है कि वो शो में लंबे वक्त तक टिकने वाले हैं. वो गायक तो हैं ही साथ ही लोगों की मिमिक्री करके भी सबका मनोरंजन करते हैं. शो में राहुल अपनी लव स्टोरी के बारे में चर्चा करने वाले हैं, और अपनी एवं दिशा की पहली मुलाकात के बारे में भी बताएंगे. इसके अलावा वो दिशा को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज भी करने वाले हैं.

ऐसे शुरू हुई दिशा और राहुल की लव स्टोरी

आपको बता राहुल वैद्य और दिशा परमार एक साथ म्यूजिक वीडियो ‘याद तेरी’ में भी काम किया है. गाने में राहुल वैद्य और दिशा परमार की केमिस्ट्री बहुत पसंद की गई थी.

निक्की पर भड़क पड़े थे सलमान

बीते हफ्ते इम्यूनिटी टास्क के दौरान गंदी हरकत करने की वजह से सलमान खान निक्की तम्बोली पर भड़क गए थे. शो का एक प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें सलमान खान कह रहे है कि निक्की तम्बोली आपने मास्क कहां छिपाया था. ये बात सुनकर निक्की तम्बोली की बोलती बंद हो गई. निक्की की चुप्पी देखकर सलमान खान ने कहा कि आपको बोलने में शर्म आ रही है लेकिन ये काम करने में आपने जरा भी देर नहीं लगाई. ये बात सुनकर निक्की कह रही हैं कि उस समय जो उनको ठीक लगा वो उन्होंने किया। यो बात सुनकर सलमान खान भड़क गए.

अर्शी खान चाहती हैं शो में एंट्री

बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी अर्शी खान बिग बॉस 14 में इंट्री पाना चाहती है. मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार अर्शी खान कहती हैं कि “अगर बिग बॉस के निर्माता मुझे बुलाते हैं, तो मैं शो में फिर से जाना पसंद करूंगी और शो को अच्छा कंटेट दूंगी जो मैंने 2017 में दिया था. मैं गेम को पूरी तरह से पलट दूंगी.मैंने शो देखा और मैंने देखा है कि सुपर सीनियर्स ने बहुत सारे मौके छोड़े हैं जब वो शो को और मनोरंजक बना सकते थे. जब निक्की तम्बोली ने अपने नाखूनों के बारे में झगड़ा किया, तो मुझे लगा कि मैं अंदर हूं. ”

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola