Bibek Pangeni: नहीं रहे पाॅपुलर नेपाली इंटरनेट सेंसेशन 'विवेक पंगेनी', इस वजह से थे लाखों के इंस्पिरेशन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Dec 2024 2:09 PM
Bibek Pangeni and Srijana Subedi
Bibek Pangeni: पॉपुलर नेपाली इंटरनेट सेंसेशन विवेक पंगेनी का निधन हो गया है. वह काफी वक्त से कैंसर जैसी गंभीर और घातक बीमारी से जंग लड़ रहे थे. इसके लिए उनका इलाज अमेरिका में चल रहा था.
Bibek Pangeni: पॉपुलर नेपाली इंटरनेट सेंसेशन विवेक पंगेनी का 19 दिसंबर, 2024 को निधन हो गया है. विवेक लंबे वक्त से ब्रेन कैंसर जैसी गंभीर और घातक बीमारी से जूझ रहे थे. इसके लिए वह अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे थे. उनके इस मुश्किल जर्नी की तस्वीरें और वीडियोज को पत्नी सृजना सुबेदी ने लगातार अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल @crzana_subedi_ पर शेयर कर पति के ठीक होने की दुआ मांगी थी. विवेक के इस सफर ने लाखों लोगों को इंस्पायर किया कि चाहे कुछ भी हो जाएं हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. अब उनके निधन की खबरों से सोशल मीडिया पर शोक की लहर है.
कैंसर से जंग हार गए विवेक पंगेनी
विवेक पंगेनी की मौत से सोशल मीडिया यूजर्स पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके फॉलोअर्स को यह विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि अब वह दुनिया में नहीं रहे. विवेक पिछले काफी वक्त से ग्लियोमा नामक बीमारी से जंग लड़ रहे थे, जो ब्रेन ट्यूमर का एक रूप है. उन्हें स्टेज 3 ब्रेन कैंसर था. इसके लिए वह अपना इलाज अमेरिका में करवा रहे थे. हालांकि, अपनी पूरी जर्नी के दौरान काफी पॉजिटिव और दूसरों को प्रेरित करने वाले विवेक अब कैंसर से जंग हार गए हैं.
एंटरटेनमेंट से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कौन थे विवेक पंगेनी?
विवेक पंगेनी, एक नेपाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थे, जिन्होंने अपनी पीएचडी जॉर्जिया विश्वविद्यालय में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी से पूरी की थी. वह सोशल मीडिया पर अपने कैंसर जर्नी से लाखों लोगों को इंस्पायर करने के लिए पॉपुलर थे. उनके इस सफर में सबसे अहम भूमिका उनकी पत्नी सृजना सुबेदी ने निभाई. सृजना सुबेदी, विवेक की इस मुश्किल घड़ी में उनकी ढाल बनकर खड़ी रहीं और उनकी सेवा भी कीं. यहां तक कि उन्होंने विवेक को मानसिक रूप से सपोर्ट करने के लिए अपने खुद के बाल तक कटवा लिए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










