Pushpa 2 देखने के चक्कर में पहले गई मां की जान, अब बेटा भी हुआ ब्रेन डेड, बढ़ेंगी अल्लू अर्जुन की मुश्किलें

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Dec 2024 11:19 AM

विज्ञापन

Pushpa 2 Stampede Injured Boy Sritej Brain Dead

Pushpa 2 Stampede: पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में घायल हुए लड़के को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण आज डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया. गौरतलब है कि इससे पहले संध्या थिएटर में हुई इसी भगदड़ में उनकी मां रेवती की भी जान चली गई थी.

विज्ञापन

Pushpa 2 Stampede: पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक महिला की दुखद मौत हो गई. वहीं उनका बेटा श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गया. कई दिनों से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. हालांकि अब खबर है कि डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया है. वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर बना हुआ है. श्रीतेज को माधे पर गंभीर चोट लगी थी. जिसके कारण वह कई दिनों से सीरियस था.

हैदराबाद सिटी पुलिस ने शेयर किया श्रीतेज का हेल्थ अपडेट

हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद और तेलंगाना सरकार की स्वास्थ्य सचिव डॉ. क्रिस्टीना आईएएस ने 9 वर्षीय लड़के का हालचाल जानने के लिए केआईएमएस अस्पताल का दौरा किया. बाद में हैदराबाद सिटी पुलिस की ओर से एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया गया. जिसमें लिखा था, ”डॉक्टरों ने उन्हें सूचित किया है कि श्रीतेज का इलाज वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ किया जा रहा है और यह लंबे समय तक चलने की संभावना है.”

स्क्रीनिंग के दौरान क्या हुआ?

पोस्ट में यह भी था कि डॉक्टर जल्द ही श्रीतेज की स्वास्थ्य स्थितियों पर एक मेडिकल बुलेटिन जारी करेंगे. स्वास्थ्य सचिव डॉ. क्रिस्टीना ने कहा कि हम बच्चे की मेडिकल हेल्थ पर निगरानी रख रहे हैं और उसके जल्द ठीक होने की आशा करते हैं. 4 दिसंबर की आधी रात को हैदराबाद के संध्या थिएटर में प्रीमियर के दौरान एक भयानक घटना घटी. जहां अल्लू अर्जुन अचानक पहुंच गए. उन्हें देखकर भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी.

पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन हुए थे गिरफ्तार

पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को भगदड़ की घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था और तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया. बाद में, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घायल बच्चे के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कहा कि बच्चे को लेकर परेशान हूं और जो भी इलाज में खर्ज आएगा, उसे दूंगा और जल्द ही परिवार से मुलाकात करूंगा.

Also Read- Pushpa 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगे अल्लू अर्जुन, जानें नाम

Also Read- Fact Check : अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्‍पा 2 रिलीज होते ही पागल हुए विदेशी, क्या है असलियत?

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola