ePaper

जादू-टोना के शक में उलझी अनीशा पांडे, शिवानी सिंह का गाना 'जगनाथवा बो खेला कर गईल' रिलीज

Updated at : 21 Feb 2026 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
Shivani Singh New Bhojpuri Song

शिवानी सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Shivani Singh New bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक में नया मसाला लेकर आया है 'जगनाथवा बो खेला कर गईल' इस ट्रैक में शिवानी सिंह और रितेश पांडे की आवाज का जबरदस्त संगम सुनने को मिलता है. गाने की सबसे दिलचस्प बात इसकी कहानी है, जहां प्यार, शक और जादू-टोना का तड़का मिलकर अलग ही रंग जमा देता है.

विज्ञापन


Shivani Singh New bhojpuri Song: शिवानी सिंह और रितेश पांडे का नया गाना ‘जगनाथवा बो खेला कर गईल’ सुनते ही लगता है, जैसे किसी गांव की असली कहानी चल रही हो. पति-पत्नी की चुटीली बहस, रहस्यमय अंदाजा और हल्की-फुल्की कॉमेडी सब कुछ एक साथ परोसा गया है. वीडियो में देसी फ्लेवर इतना गहरा है कि हर सीन अपने आप में दिलचस्प बन जाता है. जादू-टोना की बातों के बीच भी रोमांच और ह्यूमर का बैलेंस गाने को और भी मजेदार बना देता है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक गाने पर 1 लाख 49 हजार ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

जादू-टोना के शक में उलझी अनीशा पांडे

इस गाने की कहानी पति-पत्नी की हल्की-फुल्की नोकझोंक से आगे बढ़ती है. वीडियो में रितेश पांडे अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी (अनीशा पांडे) से पूछते हैं कि आखिर तुम इतनी बदली-बदली क्यों लग रही हो, पहले जैसी चमक और फिटनेस अब क्यों नहीं दिखती. उनका लहजा पूरी तरह मजाकिया होता है, लेकिन बात में तंज भी छुपा रहता है. इस पर पत्नी के अनीशा पांडे तुरंत जादू-टोना का एंगल जोड़ देती हैं. वह कहती हैं कि जिस दिन से ‘जगनाथवा’ ने कुछ किया है, तब से उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती. माहौल थोड़ा रहस्यमय बनता है, लेकिन फिर बात दोबारा हल्के अंदाज में मुड़ जाती है. पति कहता है कि अगर ऐसा है तो किसी बाबा से जंतर-ताबीज बनवा लेते हैं, सब सही हो जाएगा. इस पूरे सीन में डर कम और देसी मजाक ज्यादा दिखता है. गाना ‘जगनाथवा बो खेला कर गईल’ की खास बात यही है कि यह शक, अंधविश्वास और पति- पत्नी के बातचीत को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है. जिससे दर्शकों को मनोरंजन का अलग स्वाद मिल रहा है.

यहां गाने का वीडियो देखें

गाने के कलाकारों की जानकारी

  • सॉन्ग – जगनाथवा बो खेला कर गईल
  • सिंगर – रितेश पांडे और शिवानी सिंह
  • लेखक – यादव लल्लू
  • म्यूजिक – श्याम सुंदर
  • वीडियो – सुशांत सिंह और कुमार चंदन
  • एडिट – प्रशांत सिंह
  • डीओपी – पकंज सोनी और निरंजना
  • डीआई – रोहित सिंह
  • डीजीटल – विक्की यादव
  • प्रोड्यूसर – मनोज मिश्रा
  • लेबल – आदि शक्ति फिल्मस

फैंस के रिएक्शन

गाने के रिलीज होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में दिल खोल प्यार बरसाया है. किसी ने गाने को कॉमेडी सॉन्ग बताया. तो किसी ने लिखा, कि इस भोजपुरी में इस तरह का एक्सपेरिमेंट देखकर मजा आ गया, एक ने लिखा, अबकी लगन में यही बजेगा.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का न्यू ट्रैक ‘बलम कलकतिया’ रिलीज, भाभी-देवर की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola