शिल्पी राज का गाना ‘प्यार जिंदाबाद रही’ रिलीज, शालू- चंदन चहल के अटूट प्यार ने जीता फैंस का दिल

Updated:
विज्ञापन
Shilpi Raj New Bhojpuri Song

शिल्पी राज न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज और चंदन चहल का नया गाना ‘प्यार जिंदाबाद रही’ रिलीज हो गया है. शालू भारद्वाज की कातिलाना अदाओं और शाहिद जी के दिल छू लेने वाले बोलों ने इस गाने को इंटरनेट पर वायरल कर दिया है.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी दर्शकों के लिए एक और ब्लॉकबस्टर गाना आ गया है. मशहूर गायिका शिल्पी राज और चंदन चहल की आवाज में नया गाना ‘प्यार जिंदाबाद रही’ आउट हो चुका है. इस गाने में शालू भारद्वाज अपनी खूबसूरती और डांस का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. अगर आप भी प्यार और रोमांस से भरपूर गानों के शौकीन हैं, तो यह गाना सीधा आपकी रूह को छू लेगा.

शालू – चंदन चहल के प्यार का अटूट इकरार

गाने के वीडियो में शालू भारद्वाज का लुक दर्शकों की धड़कनें बढ़ा रहा है. वह कभी व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में अपनी ग्लैमरस अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं, तो कभी साड़ी में उनकी सादगी और खूबसूरती कातिलाना लग रही है. वहीं सिंगर चंदन चहल भी रेड शर्ट और जींस के कूल अंदाज में काफी हैंडसम दिख रहे हैं. वीडियो के रोमांटिक सीन्स में दोनों एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं. गाने के बोलों के जरिए वे अपने प्यार की लंबी उम्र की दुआ मांग रहे हैं और वादा कर रहे हैं कि उनका प्यार वक्त के साथ कभी कम नहीं होगा, बल्कि हमेशा ऐसे ही आबाद और जिंदाबाद रहेगा. दोनों के बीच की यह क्यूट केमिस्ट्री और वफादारी की बातें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं.

गाने का वीडियो यंहा देखें

https://youtu.be/T3od2pIyYUw?si=FBwLQ4z_PRunW3la

कोरियोग्राफी ने वीडियो को बनाया खास

वीडियो में शालू भारद्वाज की कातिलाना अदाएं देखने को मिल रही है जबकि कोरियोग्राफर अरिजोना सोनू के निर्देशन में हुए हैं, जिन्होंने जबरदस्त डांस स्टेप्स दिए हैं. अब यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. वहीं आदि इन की एडिटिंग और शानदार डिओपी वर्क की वजह से गाना विजुअली भी बहुत स्ट्रॉन्ग लग रहा है.

गाने की पूरी टीम

  • गाना – प्यार जिंदाबाद रही
  • गायक – शिल्पी राज और चंदन चहल
  • फीचरिंग – शालू भारद्वाज
  • गीतकार – शाहिद जी
  • संगीत – विकास यादव
  • निर्देशक – विक्रम राजपूत
  • लेबल – मुन्नी म्यूजिक

फैंस के प्यार भरे रिएक्शन

यह भी पढ़ें: ‘चुभ चुभ गड़े’ गाना हुआ वायरल, खेसारी लाल यादव ने रानी के साथ मचाया धमाल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola