Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘नचनिया हमरे नाम के’ रिलीज होते ही वायरल, आस्था सिंह की शिकायतों पर पिघला फैंस का दिल

शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘नचनिया हमरे नाम के’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. गाने के म्यूजिक वीडियो में आस्था सिंह के एक्सप्रेशंस और एक्टिंग ने फैंस को दीवाना बना दिया है. टीम डिटेल्स और खासियत जानें.
Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए धमाकेदार गाने के साथ दर्शकों का दिल जीत रही हैं. उनका नया ट्रैक ‘नचनिया हमरे नाम के’ लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. गाने के बोल, संगीत और वीडियो, सबकुछ मिलकर इसे पार्टी प्लेलिस्ट का परफेक्ट हिट बना रहे हैं.
वीडियो में आस्था सिंह ने अपनी अदाओं, एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स से ऐसा कमाल दिखाया है कि फैंस लगातार उनकी तारीफों से कमेंट सेक्शन भर रहे हैं. ऐसे में अगर आपने इस भोजपुरी गाने को अबतक नहीं सुना, तो फटाफट पहले इसकी खासियत और टीम डिटेल्स जान लीजिये.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
आस्था सिंह की शिकायतों पर पिघला फैंस का दिल
गाना Neelkamal Singh Official के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. वीडियो में कहानी आस्था सिंह, उनके पति और एक दूसरी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. आस्था वीडियो में शिकायत करती नजर आती हैं कि उनका पति उन्हें मायके भेजकर किसी दूसरी लड़की को उनके ही नाम से घर ले आता है. उसे घुमाता है, शॉपिंग कराता है, यहां तक कि फ्लैट तक दिला देता है.
उनकी यही शिकायत भरी अदाएं और मासूम एक्सप्रेशंस देखकर दर्शक दीवाने हो गए. फैंस कह रहे हैं कि आस्था सिंह हमेशा अपनी एक्टिंग और एक्सप्रेशंस से दिल चुरा लेती हैं.
कुछ ही घंटों में वीडियो हुआ वायरल
रिलीज होते ही गाना तेजी से वायरल होने लगा. खबर लिखे जाने तक सिर्फ 10 घंटों में 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे. कमेंट सेक्शन में कई फैंस लिख रहे हैं, “आस्था सिंह के एक्सप्रेशंस फिर दिल जीत ले गए.” तो कुछ ने लिखा, “शिल्पी राज की आवाज और वीडियो का कॉन्सेप्ट—दोनों लाजवाब.”
गाने की टीम
सिंगर – शिल्पी राज
एक्ट्रेस – आस्था सिंह
लिरिक्स – भागीरथ पाठक
म्यूजिक – एडीआर आनंद
मिक्स मास्टर- एडीआर आनंद
वीडियो डायरेक्टर – पवन पाल
डीओपी – शरवन पाल
एडिटर – अंगद पाल
डीआई – रोहित सिंह
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










