गाना 'घंटी हुआ' रिलीज, वीडियो में पुजारी पति से परेशान दिखीं क्वीन शालिनी

Updated at : 30 Mar 2026 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
shilpi Raj Ghanti Bhojpuri Song

शिल्पी राज घंटी भोजपुरी सॉन्ग

Shilpi Raj Ghanti Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना 'घंटी रिलीज' हो गया है. इस गाने में प्रवीश लाल यादव और क्वीन शालिनी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों का ध्यान खींच रही है. वीडियो में मंदिर का सेट और हल्की नोक-झोंक की कहानी इसे और दिलचस्प बनाती है.

विज्ञापन

Shilpi Raj Ghanti Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने अपने नये गाने ‘घंटी’ को मधुर और दमदार आवाज में पेश किया है. वीडियो में प्रवीश लाल यादव पुजारी के अवतार में हैं और मंदिर में घंटी बजाते और पूजा करते नजर आते हैं. उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी क्वीन शालिनी परेशान नजर आती हैं क्योंकि उनका पति सुबह 8 बजे पूजा में व्यस्त रहते हैं और उनसे सीधे बात नहीं करते. आइए आपको बताते हैं गाने की कहानी.

गाने के वीडियो में क्वीन शालिनी ने बिखेरा अपना जलवा

गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस क्वीन शालिनी और प्रवीश लाल यादव की जोड़ी शानदार नजर आ रही है. सीन में एक्ट्रेस पर्पल साड़ी पहनी रहती हैं, जिसमें उनका लुक बेहद कातिलाना लगता है जबकि उनके ऑन स्क्रीन पति (प्रवीश लाल यादव) पूजारी के अवतार में दिखाई देते हैं. वीडियो में प्रवीश पूजा करते और घंटी बजाते रहते हैं, जिससे शालिनी परेशान हो जाती हैं. फिर वह अपने सहेलियों से अपने पति का शिकायत करते दिखाई देती हैं और कहती हैं कि सुबह 8 बजे से पूजा करने शुरुू कर देते हैं. एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि उनके पति उनसे सही से बात भी नहीं करते और हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करते हैं. पूरे गाने में शालिनी अपने एक्सप्रेशन और डांस मूव्स से जलवा बिखेर रही हैं. वहीं प्रवेश का भी पुजारी लुक दर्शकों को खूब भा रहा है. खबर लिखे जाने तक इस म्यूजिक वीडियो ने 23 हजार से ज्यादा व्यूज बटोर लिया है और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ताै जा रहा है.

यहां वीडियो देखें

गाने की टीम

गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं औ म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है, जबकि निर्देशन भिभांशु तिवारी ने किया है. कोरियोग्राफी एम. के. गुप्ता जॉय, एडिटिंग प्रदीप यादव, डायरेक्शन ऑफिसर रोहित सिंह, और निर्माता राजकुमार सिंह हैं. गाना Global Music Junction Pvt. Ltd. के लेबल से रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘लईके में धईके’ गाने ने रिलीज के साथ मचाई धूम, फैंस को पसंद आई नीलकमल-रक्षा की केमिस्ट्री

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola