टुनटुन यादव शिल्पी की जोड़ी फिर हिट, गाना 'रसियन के प्यार मे' रिलीज

Updated at : 27 Mar 2026 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
Russian Ke Pyar Mein New Bhojpuri Song

रसियन के प्यार मे सॉन्ग

Russian Ke Pyar Mein New Bhojpuri Song: टुनटुन यादव और शिल्पी राज का नया भोजपुरी धमाका 'रसियन के प्यार मे' अब रिलीज हो गया है. यह गाना मस्ती, रोमांस और जबरदस्त एनर्जी से भरा है, जो आपके मूड को तुरंत हाई कर देगा.

विज्ञापन

Russian Ke Pyar Mein New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक फैंस के लिए एक और नए गाने ने एंट्री मार ली है. सिंगर टुनटुन यादव और शिल्पी राज ने मिलकर नया हिट गाना ‘रसियन के प्यार मे’ पेश किया है. यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. गाने में दोनों सिंगर की आवाज का जादू और उनके अंदाज का तड़का आपको पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देगा. वहीं वीडियो भी कमाल का है, जिसमें खूबसूरत एक्ट्रेस कनिष्का नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का स्टाइल और अदाएं गाने में चार्म और ग्लैमर का तड़का लगा रहा है.

रसियन के प्यार मे परे टुनटुन यादव

यह गाना पूरी तरह मस्ती और एनर्जी से भरपूर है. टुनटुन यादव की दमदार आवाज और शिल्पी राज की मीठी टोन इसे और मजेदार बनाती हैं. गाने का बीट और म्यूजिक भी ऐसा है कि सुनते झूमने का मन कर जाएगा. वीडियो में टुनटुन और शिल्पी के साथ कनिष्का की खूबसूरती और स्टाइल भी देखने को मिलती है. उनका एट्रैक्टिव अंदाज और बेहतरीन एक्सप्रेशन गाने के हर सीन को खास बनाता है. वीडियो की कोरियोग्राफी और डायरेक्शन का काम भी जबरदस्त है, जो गाने को और एंटरटेनिंग बनाता है. सीन में टुनटुन अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी कनिष्का को बैग पैक करने बोलते हैं कि बिजनेस में घाटा हो रहा हैं उनको बाहर निकलना है. उस पर एक्ट्रेस तंज कसते हुए कहती हैं कि जब से रसियन के प्यार में परे हो एक दिन भी रहे नहीं हो सही से. दोनों का यह देसी अंदा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

‘रसियन के प्यार मे’ गाने का वीडियो

गाने की टीम

  • सिंगर – टुनटुन यादव और शिल्पी राज
  • लिरिक्स – आजाद सिंह
  • म्यूजिक – मधुकर आनंद
  • फीचरिंग – कनिष्का
  • कोरियोग्राफी और डायरेक्शन – रौनक राउत
  • असिस्टेंट: विवेक मंडल
  • डीओपी – वजिर आर्ट
  • एडिटर – रोहन
  • मेकअप – राजेश टीम
  • प्रोडक्शन: रवि
  • BTS – राहुल शर्मा

यह भी पढ़ें: खेसारी और रक्षा की केमिस्ट्री ने बढ़ाया तापमान, गाना ‘गर्मी गरम बिया’ वायरल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola