रितेश पांडे का गाना 'मजाक करे गाल से रिलीज, सपना चौहान की अदाओं पर फिदा हुए फैंस

Updated at : 08 Apr 2026 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
Ritesh Pandey New Bhojpuri Song

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया भोजपुरी गाना ‘मजाक करे गाल से’ रिलीज होते ही धूम मचा रहा है. सपना चौहान के साथ उनकी केमिस्ट्री और मजेदार नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. शानदार म्यूजिक और रंगीन वीडियो इसे परफेक्ट पार्टी सॉन्ग बना रहे हैं.

विज्ञापन

Ritesh Pandey New Bhojpuri Song: सिंगर और एक्टर रितेश पांडे अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आए हैं. उनके नए एल्बम का गाना ‘मजाक करे गाल से’ रिलीज हो गया है. इस गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. वीडियो में रितेश के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस सपना चौहान नजर आ रही हैं. दोनों का यह गाना एक परफेक्ट पार्टी नंबर है, जो शादियों और डीजे फ्लोर पर छाने के लिए तैयार है.

रितेश और सपना की सुपरहिट केमिस्ट्री

वीडियो में रितेश पांडे अपने खास और बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनके साथ सपना चौहान ने अपनी खूबसूरती और कमाल के एक्सप्रेशंस से गाने में जान फूंक दी है. दोनों के बीच की नोकझोंक और ‘मजाक करे गाल से’ वाले बोल दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. रितेश पांडे की सुरीली आवाज और सपना के लटके-झटकों ने इस वीडियो को देखने लायक बना दिया है.

देवर की हरकतों से परेशान दिखीं सपना

गाने के वीडियो में नोकझोंक भरी कहानी दिखाई गई है. इसमें एक्ट्रेस सपना चौहान एक ग्लैमरस भाभी के किरदार में हैं, जो अपने देवर की शरारतों से तंग आकर अपने ऑन-स्क्रीन पति रितेश पांडे से शिकायत कर रही हैं. सपना का अंदाज बेहद कातिलाना है. वह फोन पर रितेश को जल्दी घर बुलाती हैं और कहती हैं कि देवर मजाक-मजाक के बहाने उनके गाल छूते हैं. साड़ी में सपना चौहान का लुक बेहद ग्लैमरस और अट्रैक्टिव लग रहा है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है. एक तरफ उनकी खूबसूरती और दूसरी तरफ रितेश पांडे के साथ उनकी यह क्यूट नोकझोंक, इस गाने को मजेदार बना रहा है.

बेहतरीन म्यूजिक और डायरेक्शन

इस गाने को आर आर पंकज ने बहुत ही खूबसूरती से लिखा है, जबकि प्रियांशु सिंह के शानदार म्यूजिक ने इसे एक जबरदस्त बीट दी है. वीडियो का डायरेक्शन आदिने किया है और इसकी मेकिंग काफी हाई-प्रोफाइल लग रही है. पैराडाइज प्रोडक्शन की तरफ से तैयार किया गया यह वीडियो विजुअल के मामले में काफी रिच और कलरफुल है.

यह भी पढ़ें: क्वीन शालिनी की खूबसूरती ने अंकुश राजा को किया बेचैन, ‘जनवे लेला ए जान’ गाने ने यूट्यूब पर मचाया तहलका

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola