नया भोजपुरी गाना 'जान कुर्बान का देहब' रिलीज, प्रमोद प्रेमी ने चंदा राज से किया इश्क का इजहार

Updated at : 05 Apr 2026 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song Jaan Kuraban Ka Dehab

सॉन्ग 'जान कुर्बान का देहब' का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song Jaan Kuraban Ka Dehab: प्रमोद प्रेमी यादव का नया भोजपुरी गाना ‘जान कुर्बान का देहब’ रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. गाने के बोल और म्यूजिक इसे खास बना रहे हैं.

विज्ञापन

Pramod Premi Yadav New Bhojpuri Song Jaan Kuraban Ka Dehab: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रोमांटिक गाना ‘जान कुर्बान का देहब’ रिलीज हो गया है. प्रमोद प्रेमी यादव के साथ वीडियो में चंदा राज हैं. सॉन्ग आज यानी 5 अप्रैल को वेव म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने के बोल रवि यादव ने लिखे हैं. इसका म्यूजिक विकास यादव ने तैयार किया है. ‘जान कुर्बान का देहब’ एक ऐसा रोमांटिक गीत है, जिसमें एक प्रेमी अपने प्यार के लिए हर हद तक जाने की बात करता है. हालांकि गाने का ऑडियो रिलीज हुआ है और शायद वीडियो बाद में रिलीज किया जाएगा.

यहां सुनें ‘जान कुर्बान का देहब’ का वीडियो

‘जान कुर्बान का देहब’ की कहानी

सॉन्ग में प्रमोदी प्रेमी अपने दिल की बात अपनी ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड चंदा राज से कहते हैं. वह उससे कहते हैं कि उसका प्यार सच्चा है. वह कहता है कि वह चंदा से इतना प्यार करता है कि उसके लिए जान तक कुर्बान करने को तैयार है. उसे किसी की बातों या समाज के डर की परवाह नहीं है, क्योंकि उसके लिए उसका रिश्ता सबसे ऊपर है. प्रमोदी प्रेमी अपने प्यार को खास बनाने का वादा करता है. वह कहता है कि वह चंदा को अपनी रानी बनाकर रखेगा और कभी उसे छोड़कर किसी और की तरफ नहीं देखेगा. वहीं चंदा भी उसके प्यार को समझती है. वह कहती है कि उसने प्रमोदी को अपना मान लिया है.

प्रमोद प्रेमी यादव के हिट गानों की लिस्ट

भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं. उनके गानों में ‘रात भर संगे सुताई सजनवा’, ‘आधी रात में’, ‘पटकी जान पलंग पे’, ‘गर्मी सतावता’, ‘जान कुर्बान का देहब’, ‘लइका किसान के’, ‘चुम्मा मुंहे लग गइल बा’, ‘महुआ बिने अइहा गोरी भोरहरिये में’, ‘साइकिल के टूटल बा चैनवा’ और ‘चैत में मिसे आवा हो’ जैसे गाने शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- पवन सिंह का 10 साल पुराना गाना फिर हुआ वायरल, 767 मिलियन व्यूज से मचाया तहलका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola