पवन सिंह का 10 साल पुराना गाना फिर हुआ वायरल, 767 मिलियन व्यूज से मचाया तहलका

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Apr 2026 12:20 PM

विज्ञापन

पवन सिंह और काजल राघवानी, फोटो- यूट्यूब

Pawan Singh Chhalakata Hamro Jawaniya: पवन सिंह का 10 साल पुराना गाना आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है. इस सुपरहिट ट्रैक ने 767 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर रिकॉर्ड बना लिया है.

विज्ञापन

Pawan Singh Chhalakata Hamro Jawaniya: भोजपुरी म्यूजिक की दुनिया में पवन सिंह का नाम आज भी हिट गानों की गारंटी माना जाता है. उनके कई गाने ऐसे हैं, जो रिलीज के सालों बाद भी दर्शकों की पसंद बने हुए हैं. ऐसा ही एक सुपरहिट गाना है ‘छलकता हमरो जवनिया’. साल 2016 में रिलीज हुआ यह गाना अब तक 767 मिलियन (76.7 करोड़) से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है. खास बात यह है कि करीब 10 साल बाद भी इस गाने की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और आज भी लोग इसे उतने ही उत्साह से सुनते हैं.

पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी

‘छलकता हमरो जवनिया’ गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि इसमें पवन सिंह के साथ काजल राघवानी की जोड़ी नजर आती है. दोनों की केमिस्ट्री और शानदार एक्सप्रेशंस ने इस गाने को और भी खास बना दिया. इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक मधुकर आनंद ने तैयार किया है.

‘छलकता हमरो जवनिया’ का वीडियो देखा आपने?

‘छलकता हमरो जवनिया’ की टीम में कौन-कौन है

  • लिरिक्स: आजाद सिंह
  • संगीत : मधुकर आनंद
  • फिल्म: भोजपुरिया राजा
  • बैनर: वसुन्धरा मोशन पिक्चर्स प्रा. लिमिटेड
  • निर्माता: सुधीर सिंह
  • सह-निर्माता: संदीप सिंह
  • निदेशक: सुजीत कुमार सिंह
  • मार्केटिंग हेड: विजय यादव
  • संगीत निर्देशक: मधुकर आनंद
  • लेखक: वीरू ठाकुर
  • संपादक: दीपक जौल
  • कोरियोग्राफर – रामदेवन
  • डीओपी: देवेन्द्र तिवारी

पवन सिंह के गानों की पूरी लिस्ट

पवन सिंह के कई पॉपुलर गाने एक साथ दिखाई दे रहे हैं. इसमें ‘सदिया लेहब दुल्हनिया’, ‘पिया छोड़ दिहिन ना’, ‘लॉलीपॉप लागेलु’, ‘राजा जी’, ‘हमनी के छोड़ि के नगरिया’, ‘धनी हो सब धन’, ‘एके ओढ़निया’, ‘होली (टॉप टेन पवन सिंह होली सॉन्ग्स)’, ‘पवन करे पूजा’, ‘भोजपुरी बोलबम सॉन्ग’, ‘बारिश बन जाना’, ‘रात दिया बुझा के’, ‘पीपरावा के तरवा’, ‘केहु कुछ लेके ना जाई’, ‘तू बता दे’, ‘छलकता हमरो जवनिया’,
और ‘भौजी लेंगें लेंगें’, ‘अंखियां लडल बा’, ‘राजाजी के दिलवा’, ‘देवी गीत 2023’, ‘पंचे के नाचे अहा’, ‘प्यार फरक वाली’, ‘देवरा के संगवा’, ‘मकईया में राजा जी’ शामिल है.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया गाना ‘रंगदार मरदा’ रिलीज, बॉस लेडी लुक में छाईं माही श्रीवास्तव

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola