Pradeep Pandey Devghar Jaib Sali Sanghe: सावन में प्रदीप पांडे का नया गाना ‘देवघर जाईब साली संघे’ वायरल, गाना सुन झूम उठेंगे कांवड़ यात्री

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jul 2025 9:47 AM

विज्ञापन

Pradeep Pandey Devghar Jaib Sali Sanghe

Pradeep Pandey Devghar Jaib Sali Sanghe: भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडे का नया गाना ‘देवघर जाईब साली संघे’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. सॉन्ग में प्रदीप के साथ एक्ट्रेस चांदनी सिंह नजर आ रही है. सावन में ये गाना खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Pradeep Pandey Devghar Jaib Sali Sanghe: सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बेहद खास होता है. इस पावन अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए नए-नए भक्ति गीत लेकर आते हैं. मंदिरों, सड़कों और सोशल मीडिया पर इन भजनों की गूंज सुनाई दे रही है, जो माहौल को पूरी तरह शिवमय बना रही है. इस बीच भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडे ने अपना नया गाना ‘देवघर जाईब साली संघे’ रिलीज कर दिया है.

प्रदीप पांडे का नया गाना ‘देवघर जाईब साली संघे’ वायरल

‘देवघर जाईब साली संघे’ सॉन्ग 25 जुलाई को यूट्यूब चैनल देसीधुन्स पर लॉन्च किया गया है. सॉन्ग पर अबतक 96,978 व्यूज आ गए है और ये नंबर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. गाने में प्रदीप पांडे के साथ चांदनी सिंह नजर आ रही है. इसके लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. इसके कंपोजर छोटू भारद्वाज है और कोरियोग्राफर राजा बाबू है. इसे प्रदीप और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है.

यूजर्स बोले- धमाल सुपरहिट गाना

प्रदीप पांडे के गाने पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं. एक मीडिय यूजर ने लिखा, बहुत सन्दर है सॉन्ग चिंटू भैया जी. एक यूजर ने लिखा, धमाल सुपरहिट गाना. एक यूजर ने लिखा, बहुत ही अच्छा गाना है भैया. एक यूजर ने लिखा, बोल बम के गाने लाने के लिए आपको थैंक्यू भैया. एक यूजर ने लिखा, गाना और वीडियो एकदम सुपरहिट है. एक अन्य यूजर ने लिखा, चांदनी मैम आप प्रदीप भैया के साथ बहुत अच्छी लग रही है. आप दोनों की जोड़ी कमाल की है. एक यूजर ने लिखा, ऐसे ही जल्दी-जल्दी आप गाना रिलीज करते रहिए.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Baje Khesari Ke Gana: सावन में छाया ‘बाजे खेसारी के गाना’, झूम कर नाचते दिखे ट्रेंडिंग स्टार, आपने देखा क्या

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola