Khesari Lal Yadav Baje Khesari Ke Gana: सावन में छाया ‘बाजे खेसारी के गाना’, झूम कर नाचते दिखे ट्रेंडिंग स्टार, आपने देखा क्या

Updated:
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Baje Khesari Ke Gana

Pawan Singh Le Jat Badu Devghar: सावन आते ही खेसारी लाल यादव के कई भोजपुरी कांवड़ गीत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं. इसी क्रम में ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल ‘बाजे खेसारी के गाना’ सोशल मीडिया पर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Baje Khesari Ke Gana: सावन आते ही भोजपुरी स्टार्स कई बोल बन गाने लेकर आते हैं. पवन सिंह, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडेय सहित कई अन्य कलाकार हर दिन लगभग सावन के गाने रिलीज करते हैं. चारों तरफ भोलेनाथ के गाने सुनाई दे रहे हैं. इस बीच ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल का गाना बाजे खेसारी के गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

खेसारी लाल यादव का ये सावन गीत आपने सुना क्या?

भोजपुरी कांवड़ गीत बाजे खेसारी के गाना को खेसारी लाल यादव ने ही गाया है और इसके बोल पवन पांडे ने लिखा है. ये सॉन्ग भोले भोले भोली का है, जो साल 2016 में रिलीज किया गया था. इसे वेब म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. इसके म्यूजिक डायरेक्टर शंकर सिंह है और इसपर अबत 119,553,801 व्यूज आ चुके हैं और ये बढ़ रहा है. सॉन्ग सुनकर शिवभक्त झूमने को मजबूर हो जाएंगे. सॉन्ग पुराना है पर इसका क्रेज खत्म नहीं हुआ है.

यूजर्स बोले- खेसारी भैया का गाना हिट है

इस गाने पर मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हिन्दुस्तान में सूचना जारी है, भोजपुरी का हिट मशीन खेसारी है. एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, जितना भी गाना है सबसे सुपर हिट खेसारी भैया का गाना है. एक यूजर ने लिखा, इस सावन इस गाने पर 100 मिलियन व्यूज आएगा. एक यूजर ने लिखा, खेसारी भैया आपकी आवाज बहुत अच्छी है. एक यूजर ने लिखा, हर हर महादेव. खेसारी भैया आप मेरे फेवरेट है. कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में उनके नये गाने के बारे में पूछ लिया.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav Bolbam Song: शिव भक्ति में डूबे खेसारी लाल यादव, धूम मचा रहा ये सावन गीत, बार-बार VIDEO देख रहे लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola