पावर स्टार पवन सिंह का नया धमाका, ‘छिल देबू का’ ने यूट्यूब पर मचाई धूम

Published by :Pushpanjali
Published at :22 Apr 2026 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
Pawan Singh New Bhojpuri Song

Pawan Singh New Bhojpuri Song

Pawan Singh New Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘छिल देबू का’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. खुशी कक्कड़ की आवाज और दमदार म्यूजिक के साथ यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे सुपरहिट बता रहे हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर धमाका कर दिया है. उनका नया गाना ‘छिल देबू का’ रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है. गाने में खुशी कक्कड़ की आवाज और पवन सिंह का दबंग अंदाज ऐसा तड़का लगा रहा है कि फैंस बार-बार इसे देखने को मजबूर हो रहे हैं. जबरदस्त बीट्स, देसी स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी से भरा ये गाना आते ही वायरल हो गया है और चारों तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है.

गाने के पीछे की टीम

गाने ‘छिल देबू का’ को पावर स्टार पवन सिंब और खुशी कक्कड़ ने अपनी दमदार आवाज दी है, जबकि इसके बोल आशुतोष तिवारी और निक्की निहाल ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर प्रियंशु सिंह ने गाने को जबरदस्त बीट्स से सजाया है. वीडियो में प्रिया रघुवंशी नजर आ रही हैं और इसका निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है. कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल ने की है, जिसमें सनी सोनकर ने असिस्ट किया है. डीओपी वजीर आर्ट हैं और एडिटिंग का काम ऋषु सिंह ने संभाला है, जबकि पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में हुआ है. इस प्रोजेक्ट को निशांत उज्जवल ने प्रोड्यूस किया है, वहीं डॉ. संदीप उज्जवल और सुषांत उज्जवल को-प्रोड्यूसर हैं. गाने को आरवीएफ म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है, जिसका डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन है.

फैंस जमकर बरसा रहे प्यार

गाने ‘छिल देबू का’ को लेकर फैंस का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और यूट्यूब पर यूजर्स खुलकर अपनी राय दे रहे हैं. @AnitaDevi-k6l4h ने कमेंट किया, “ये गाना पक्का 100 million जाएगा”, वहीं @divyanshupratap6903 ने Pawan Singh को “Legend of Bhojpuri” बताया. @PRIYANSHU999-h6t ने लिखा, “Power Star Pawan Singh भइया जी”, तो @shivramkumar4915 ने इसे “बेहतरीन” गाना बताया. इन रिएक्शन्स से साफ है कि Khushi Kakkar (खुशी कक्कड़) और पवन सिंह का ये गाना फैंस के दिलों में जगह बना चुका है और तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: आज भी पार्टियों की जान है पावरस्टार पवन सिंह का ये गाना, 18 साल बाद भी ट्रेंडिंग

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola