Manoj Tiwari Chhath Geet Daura Lihali Sajaay: मनोज तिवारी का नया छठ गीत ‘दउरा लिहलीं सजाय’ रिलीज, भक्ति और भावना के संगम से झलकी अटूट श्रद्धा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Oct 2025 7:13 PM
मनोज तिवारी का नया छठ गीत दउरा लिहलीं सजाय, फोटो- इंस्टाग्राम
Manoj Tiwari Chhath Geet Daura Lihali Sajaay: भोजपुरी सुपरस्टार और लोक गायक मनोज तिवारी का नया छठ गीत ‘दउरा लिहलीं सजाय’ रिलीज हो गया है. गीत में भक्ति, परिवार और श्रद्धा की सुंदर झलक दिखती है.
Manoj Tiwari Chhath Geet Daura Lihali Sajaay: भोजपुरी सुपरस्टार और लोकप्रिय लोक गायक मनोज तिवारी ने इस छठ पर्व पर अपने भक्तों के लिए एक नया गीत पेश किया है, जिसका टाइटल ‘दउरा लिहलीं सजाय’ है. उनकी यह नई प्रस्तुति Shubh Labh Films के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है. ऐसे में छठ से पहले आपके प्लेलिस्ट में जोड़ने के लिए, इस गीत की डिटेल्स जानें.
यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-
दउरा सजाते हुए गीत की खासियत और टीम
इस गीत में मनोज तिवारी को अपने परिवार के साथ पूरे श्रद्धा और प्रेम से दउरा सजाते हुए दिखाया गया है. गीत के दिल को छू लेने वाले बोल आर.आर. पंकज ने लिखे हैं, जबकि वीडियो में रक्षा गुप्ता और स्वैगी सिंह राजपूत अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
मनोज तिवारी की गूंजती आवाज और भक्ति से भरा अंदाज इस गीत को और खास बना देता है. जैसे ही गीत रिलीज हुआ, फैंस ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए लिखा, “यही है असली छठ का माहौल!” वहीं, गीत ने रिलीज के महज 5 घंटे में 170K से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं.
छठ पूजा 2025 की तारीखें
इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर (शनिवार) से शुरू होकर 28 अक्टूबर (मंगलवार) तक मनाई जाएगी. यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है. हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषाओं में छठ के भक्ति गीत घाटों और घरों में गूंजते सुनाई देंगे.
अगर आप भी इस छठ भक्ति के रंग में रंगना चाहते हैं, तो अपनी प्लेलिस्ट में मनोज तिवारी का नया गीत ‘दउरा लिहलीं सजाय’ जरूर जोड़ें और छठी मैया के जयकारों से माहौल को पवित्र बना दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










